{"_id":"6f9e03ea45499b31dfc7f9ec2c98b234","slug":"injured-arjun-get-off-from-hospital-will-return-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोटिल अर्जुन को अस्पताल से छुट्टी, सोमवार नोएडा पहुंचेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोटिल अर्जुन को अस्पताल से छुट्टी, सोमवार नोएडा पहुंचेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 24 May 2014 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकालू चोटी की चढ़ाई के दौरान चोटिल हुए अर्जुन वाजपेयी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। हालांकि अभी भी गले में दर्द सहित अन्य बीमारियों से पूरी तरह से राहत नहीं मिली है।
विज्ञापन
युवा पर्वतारोही माता-पिता के साथ सोमवार को वापस आएंगे। मालूम हो कि देश के सबसे युवा पर्वतारोही मकालू फतह करने से कुछ ही दूर से रह गए थे। अंतिम समय में मौसम में बदलाव और संसाधनों की कमी के चलते उन्हें असफलता हाथ लगी। इस दौरान घायल हुए अर्जुन को काठमांडू के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
चार दिन तक इलाज के बाद शनिवार को उन्हें छुट्टी मिली। फोन पर हुई बातचीत में अर्जुन ने अपने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी साझा की।
उन्होंने कहा कि गले में दर्द, पैरों में छाले समेत अन्य बीमारियों से अभी भी जूझ रहे हैं। डॉक्टरों ने आराम करने के लिए कहा है। वहीं, मकालू पर चढ़ाई के संबंध में कहा कि जब तक चोटी को फतह नहीं कर लेंगे तब तक आराम से नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि अगले साल फिर से वो इसके लिए प्रयास करेंगे।
विज्ञापन