फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Initiative to make schools drug-free

Delhi NCR News: स्कूलों को नशा मुक्त बनाने की पहल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 08:21 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। स्कूलों को नशा मुक्त बनाने की पहल के तहत चाणक्यपुरी स्थित एक निजी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नशा मुक्त शैक्षणिक वातावरण बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। कार्यक्रम में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के उप निदेशक डॉ. अनीस ने नशीली दवाओं के खतरे से निपटने में जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। साथ ही नशीली दवाओं के दुरुपयोग और तस्करी से संबंधित जानकारी प्रदान करने और सहायता प्राप्त करने के लिए एनसीबी मानस हेल्पलाइन 1933 को सक्रिय रूप से बढ़ावा देने के लिए भी प्रोत्साहित किया। सितंबर महीने में स्कूलों में नशा मुक्त वातावरण और जागरूकता कार्यक्रम के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और एनसीबी के बीच समझौता ज्ञापन हुआ है। इस पहल के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed