फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   information of terrorist in metro, sparked turmoil

मेट्रो में आतंकी की सूचना पर मच गई खलबली

Fri, 26 Jun 2015 08:50 AM IST
Updated Fri, 26 Jun 2015 08:50 AM IST
विज्ञापन
information of terrorist in metro, sparked turmoil

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस में बुधवार रात को खलबली मच गई। पुलिस कंट्रोल रूम को करीब सवा आठ बजे सूचना मिली कि मेट्रो में हथियारबंद चार आतंकी घुस गए हैं। वे बदरपुर लाइन पर लाजपत नगर जाने वाली मेट्रो में सफर कर रहे हैं।

विज्ञापन


तुरंत ही  पुलिस अधिकारियों समेत भारी संख्या में कमांडो मौके पर पहुंच गए। लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन को घेर लिया गया। मेट्रो कुछ देर स्टेशन पर ही रुकी रही।  पुलिसकर्मियों ने ट्रेन व स्टेशन के अंदर करीब तीन घंटे तक चेकिंग की।
विज्ञापन


जब कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला तो पुलिस ने राहत की सांस ली।

स्टेशन पर रुकी रही मेट्रो

information of terrorist in metro, sparked turmoil

तफ्तीश में पता चला कि एक सिपाही ने ही ये कॉल की है। मैनीचंद नाम का ये सिपाही दिल्ली पुलिस के बाहरी जिले में तैनात है और बदरपुर में रहता है। सिपाही से जब फोन पर बात की गई तो वह ठीक से बातें नहीं रहा था।


इसके बाद से उसे बदरपुर स्थित घर से पकड़ा गया। पुलिस को पता लगा कि सिपाही ने शराब पी रखी थी और नशे में उसने मेट्रो में आतंकियों के घुसने की सूचना दी। उसका कहना था कि उसने मेट्रो में चार लोगों को संदिग्ध हालत में देखा था, जिसके बाद उसने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया।

कालकाजी मेट्रो थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। मेट्रो पुलिस का कहना है कि सिपाही के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए बाहरी जिला पुलिस अधिकारियों को लिखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस कॉल के चलते मेट्रो को काफी देर रोका गया। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed