फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   industry from yamuna expressway to agara

एक्सप्रेसवे के किनारे आगरा तक बनेगा इंडस्ट्रियल एरिया

Sat, 15 Feb 2014 11:17 AM IST
दिलीप चतुर्वेदी/ अमर उजाला, नोएडा
दिलीप चतुर्वेदी/ अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 15 Feb 2014 11:17 AM IST
विज्ञापन
industry from yamuna expressway to agara

ग्रेटर नोएडा में यमुना प्राधिकरण एक्सप्रेसवे के किनारे मथुरा व आगरा तक उद्योग लगाने जा रहा है। इसके लिए यमुना एक्सप्रेसवे ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। उद्योगों के लिए करीब 1500 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।

विज्ञापन


अभी तक यमुना एक्सप्रेसवे तेज रफ्तार और कम समय में दूरी तय करने के लिए जाना जाता है, लेकिन जल्द ही इसकी पहचान औद्योगिक एक्सप्रेसवे के रूप में भी होने लगेगी।
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे टेक्सटाइल पार्क के लिए जहां महाराष्ट्र और गुजरात की कई कंपनियों ने इसमें रुचि दिखाई है, वहीं कई बहुराष्ट्रीय कंपनियां भी यहां का दौरा कर चुकी हैं। इस औद्योगिक कॉरिडोर को बढ़ाकर आगरा तक ले जाने की कवायद हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 फरवरी को हुई बोर्ड बैठक में इसके लिए 1500 एकड़ जमीन अधिग्रहण के प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। यमुना प्राधिकरण उस जमीन को विकसित कर उसे उद्योगों को देगा।


गौरतलब है कि मथुरा और आगरा का काफी हिस्सा ताज ट्रिपेजियम एरिया के कारण उद्योगों के लिए प्रतिबंधित है, लेकिन यमुना एक्सप्रेसवे का किनारा ताज ट्रिपेजियम एरिया से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed