{"_id":"d88d080b25651697b7a6b3f034b0766f","slug":"industrial-hub-of-mumbai-will-satyapal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई की तरह बनाएंगे इंडस्ट्रियल हब : सत्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई की तरह बनाएंगे इंडस्ट्रियल हब : सत्यपाल
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Sat, 17 May 2014 01:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह के गढ़ में फतेह का झंडा लहराने वाले मुंबई के पूर्व कमिश्नर एवं बागपत लोकसभा सीट से सांसद सत्यपाल सिंह ने दावा किया है कि मोदीनगर को वह मुंबई की तर्ज पर इंडस्ट्रियल हब के रुप में विकसित करेंगे।
विज्ञापन
शुक्रवार को गाजियाबाद गोविंदपुरम स्थित अनाज मंडी में मतगणना के दौरान पहुंचे बागपत-मोदीनगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सत्यपाल सिंह जीत से उत्साहित थे। अमर उजाला से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यह जीत भाजपा और मोदी की है। बागपत में बदलाव की नहीं बगावत की लहर चल रही है।
विज्ञापन
लगातार सांसद चुने जाने के बाद भी अजित सिंह से बागपत की जनता नाखुश थी। उन्होंने कहा कि मोदीनगर की जनता ने उन्हें जो प्यार दिया है उसे वह जीवन भर भी भूल पाएंगे। उन्होंने दावा किया कि एजूकेशन हब बन चुके मोदीनगर में अन्य कई सरकारी सैंटर खोलना उनकी प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
भाजपा उम्मीदवार सत्यपाल सिंह ने मतगणना स्थल से जाते वक्त एजेंटों का शांति का पाठ भी पढ़ाया। इस मौके पर उनके साथ भाजपा नेता नरेश अमराला, विजय वाल्मीकि और नवीन जायसवाल मौजूद रहे।