{"_id":"5dc0b3c38ebc3e93c95f3e5a","slug":"indigo-server-malfunction-troubles-passengers-at-airports-across-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिगो के सर्वर में आई खराबी से देशभर के एयरपोर्ट पर यात्रियों को परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडिगो के सर्वर में आई खराबी से देशभर के एयरपोर्ट पर यात्रियों को परेशानी
Tue, 05 Nov 2019 04:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 05 Nov 2019 04:56 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी एयरलाइंस इंडिगो के सर्वर में सोमवार सुबह आई खराबी के चलते देशभर के एयरपोर्ट पर एयरलाइंस की फ्लाइट से सफर करने को पहुंचे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। एयरलाइंस का पूरा नेटवर्क करीब एक घंटे तक खराब रहा। इसके चलते चेक इन काउंटरों पर यात्रियों को बोर्डिंग पास जारी नहीं हो पाए और एयरपोर्ट पर लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन
देश के घरेलू हवाई यात्री मार्केट में इंडिगो की हिस्सेदारी करीब 48.2 फीसदी है। एयरलाइंस ने दोपहर करीब 2 बजे जारी किए गए एक बयान में कहा कि सुबह हमारे सिस्टम में करीब एक घंटे तक आई खराबी के चलते यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हम खेद प्रकट करते हैं। हम हमारी उड़ानें और चेक इन सिस्टम पूरी तरह से सामान्य ढंग से काम करने लगे हैं।
विज्ञापन
सुबह करीब 11.30 बजे जारी बयान में एयरलाइंस ने कहा था कि देशभर में हमारे सिस्टम में तकनीकी दिक्कत आ गई है। इसके चलते सभी एयरपोर्टों पर हमारा संचालन प्रभावित हुआ है। हम इस खराबी को जल्द से जल्द सुधारने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। यात्रियों को हो रही असुविधा के लिए हम माफी चाहते हैं। हम स्थिति से लगातार यात्रियों को अवगत कराते रहेंगे।
विज्ञापन