{"_id":"49b7b2648682eaa6abe08b42e88c0865","slug":"indian-player-sachika-reaches-in-the-final-of-isc","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में जौहर दिखाकर नोएडा की शान बन गई सचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान में जौहर दिखाकर नोएडा की शान बन गई सचिका
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Mon, 24 Feb 2014 10:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में चल रहे स्क्वैश इंटरनेशनल चैम्पियनशिप में भारतीय खिलाड़ी सचिका इंगले ने मुकद्दस अशरफ को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। इस जीत के साथ ही उन्होंने छह साल पुरानी हार का बदला ले लिया।
विज्ञापन
सोमवार को सचिका का मुकाबला पाकिस्तान की नंबर वन खिलाड़ी जोया खालिद से होगा। पाकिस्तान के रावलपिंडी में स्क्वैश की प्रतियोगिता चल रही है। इसमें ग्रेटर नोएडा की सचिका इंगले ने पाकिस्तान की दूसरे नंबर की खिलाड़ी मुकद्दस को हरा दिया और फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
सोमवार को उनका मुकाबला पाक की नंबर वन खिलाड़ी जोया खालिद से है। रविवार को इंगले ने मुकद्दस को 13-11, 11-6 और 11-8 के अंतर से हराया। सीनियर वर्ग के पहले मैच में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। अब पूरे देश को उम्मीद है कि सोमवार को खिताबी मुकाबले में भी वही विजयी होंगी।
विज्ञापन
सचिका के पिता ग्रुप कैप्टन विजय इंगले ने बताया कि सचिका को कई लोगों ने पाकिस्तान जाने से रोका था। लोगों ने कहा था कि वहां उनकी जान को खतरा हो सकता है, लेकिन इंगले ने किसी की नहीं सुनी।
पाकिस्तान जाने का निर्णय उन्होंने सचिका पर छोड़ दिया था। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीए सेकेंड ईयर की छात्रा हैं और ग्रेटर नोएडा की एक सोसायटी में परिवार के साथ रहती हैं।
दिग्गजों को हराया
सचिका ने शनिवार को प्री क्वार्टर फाइनल में करांची की जहाब खान को 11-4, 11-1, 11-5 से हराया।
वहीं क्वार्टर फाइनल में लाहौर की साइमा शौकत को 11-7, 11-4, 11-8 से शिकस्त दी।
रविवार को सचिका ने सेमीफाइनल में मुकद्दस अशरफ को 13-11, 11-6, 11-8 से परास्त किया।
सीनियर वर्ग में सचिका का यह पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है, जबकि पाकिस्तान की दोनों खिलाड़ी कई अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में खेल चुकी हैं।