{"_id":"574477914f1c1bb515691eb3","slug":"indian-oil-petrol-pump-seal-the-authority-had-canceled-the-allotment","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप सील, प्राधिकरण ने आवंटन किया था निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप सील, प्राधिकरण ने आवंटन किया था निरस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 25 May 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप सील
- फोटो : अमर उजाला
प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को सेक्टर-38ए स्थित जीआईपी मॉल के पास बने इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप को सील कर दिया। परियोजना अभियंता एससी मिश्र ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
2003 में प्राधिकरण की ओर से पेट्रोल पंप का आवंटन निरस्त कर दिया गया था। इसके खिलाफ कंपनी और डीलर इलाहाबाद हाईकोर्ट में चल गए थे। कोर्ट से उन्हें स्टे मिल गया था। 18 मई को कोर्ट ने फैसला सुनाया, जिसमें फैसला प्राधिकरण के पक्ष में आया। इससे प्राधिकरण ने पेट्रोल पंप सील कर जमीन पर कब्जा ले लिया है।
विज्ञापन
आईकेयर, अपोलो और जयपुरिया को नोटिस
प्राधिकरण ने सेक्टर-26 स्थित आईकेयर अस्पताल, अपोलो अस्पताल और जयपुरिया प्लाजा प्रबंधन को नोटिस दिया है। शनिवार को एसीईओ राजेश प्रकाश ने सेक्टर-26 के निवासियों की समस्याएं सुनी थीं, जिसमें लोगों ने आईकेयर अस्पताल और अपोलो अस्पताल द्वारा सड़क पर अवैध पार्किंग करने की शिकायत की थी।
विज्ञापन
लोगों का कहना था कि इससे आवागमन में काफी दिक्कत होती है और जाम लग जाता है। परियोजना अभियंता एससी मिश्र ने बताया कि दोनों अस्पतालों को पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने का नोटिस जारी किया गया है और सात दिन का समय दिया गया है।
नोटिस का पालन न करने पर दोनों अस्पतालों की लीज डीड रद्द हो सकती है। वहीं, जयपुरिया प्लाजा में कुछ दिनों पहले आग लगने के मामले में प्राधिकरण ने जांच में पाया है कि प्लाजा के पास आग से बचाव के इंतजाम नहीं थे।
कई जगह अवैध निर्माण भी हुआ है। प्लाजा के प्रबंधक को नोटिस जारी किया गया है, जिसमें आग से बचाव के सभी उपकरण की व्यवस्था, अवैध निर्माण हटाना और परिसर में अवैध गेट हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था। पालन न करने पर लीज डीड निरस्त करने की कार्रवाई होगी।