फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Indian handicraft and gift fair starts

इंडियन हैंडीक्राफ्ट एंड गिफ्ट फेयर की शुरुआत आज से

Mon, 17 Feb 2014 08:34 AM IST
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Mon, 17 Feb 2014 08:34 AM IST
विज्ञापन
Indian handicraft and gift fair starts

37 वें इंडियन हैंडीक्राफ्ट एंड गिफ्ट फेयर का उद्घाटन केंद्रीय कपड़ा मंत्री डॉ. के.एस.राव सोमवार को करेंगे। इस मौके पर कोलंबियाई राष्ट्रपति जुआन मैनुअल सैंटोस की पत्नी मारिया क्लेमेंसिया रोड्रिग्स डी सैंटोस मोबाइल एप्लीकेशन भी लांच करेंगी।

विज्ञापन


अधिकारियों ने रविवार को मीडियाकर्मियों से बातचीत में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 से 20 फरवरी तक इंडिया एक्सपो मार्ट में यह मेला चलेगा। इसमें करीब 2650 स्टॉलों पर हैंडीक्राफ्ट का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट (ईपीसीएच) के चेयरमैन लेखराज माहेश्वरी ने बताया कि इस बार 1500 करोड़ रुपए के कारोबार की उम्मीद है।

मेले में यूएसए, जापान, यूके, अर्जेंटीना, जर्मनी, फ्रांस, इटली समेत कई देशों के बायर्स आएंगे।


हैंडीक्राफ्ट को बढ़ावा देने को होंगे एमओयू
ईपीसीएच के कार्यकारी निदेशक राकेश कुमार ने बताया कि भारत और कोलंबिया से हैंडीक्राफ्ट इंडस्ट्री में सहयोग को लेकर सोमवार को मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर दो हस्ताक्षर होंगे। उन्होंने बताया कि इस मौके पर मेले में कोलंबियाई राष्ट्रपति जुआन मैनुअल सैंटोस की पत्नी के साथ बगोटा चेंबर ऑफ कॉमर्स की पूरी टीम मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed