फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   India Gate commemorates the martyrdom

शहादत की याद दिलाता है इंडिया गेट

Fri, 27 Dec 2013 05:12 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 27 Dec 2013 05:12 PM IST
विज्ञापन
India Gate commemorates the martyrdom

दिल्ली के दिल में 42 मीटर ऊंचा मेहराबदार गेट है। इसे इंडिया गेट के नाम से जानते हैं। नई दिल्ली के बीच चौराहे पर "आर्क-द ट्रायम्फ" के रूप में बने इस गेट की चर्चा पूरे विश्व में की जाती है।

विज्ञापन


रात में इंडिया गेट को फ्लडलाइट से जगमगाया जाता है। इसी पास लगे फव्वारों पर जब रोशनी पड़ती है तो रंगों का ऐसा दृश्य बनता है मानों स्वर्ग धरती पर उतर आया हो। राजपथ के सामने के छोर पर स्थित इंडिया गेट पिकनिक के लिए भी मशहूर है। पूरे साल यहां लोगों के हुजूम उमड़ता रहता है।
विज्ञापन


इसके फ्रैंच काउंटरपार्ट के अनुसार यहां भारत के 70 हजार सैनिकों का स्मारक है। इन सैनिकों ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश आर्मी के लिए जान गंवाई थी। साथ ही अफगान युद्ध 1919 में मारे गए करीब साढ़े तेरह हजार ब्रिटिश और भारतीय सैनिकों के नाम भी अंकित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिया गेट की आधारशिला 1921 में माननीय ड्यूक ऑफ कनॉट ने रखी थी। इसकी डिजाइन एडविन ल्यूटन ने तैयार की थी। करीब 10 साल बाद तत्कालीन वायसराय लार्ड इर्विन ने भारत को समर्पित कर दिया था। मेहराब के नीचे यह अमर-ज्योति दिन-रात जलती रहती है। यह दिसंबर 1971 के भारत पाक युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की याद दिलाती है।

इसे भरतपुर के लाल पत्थरों के लो-बेस पर स्थापित किया गया है। इसके कोने के मेहराबों पर ब्रितानिया-सूर्य अंकित हैं। महराब के दोनों ओर INDIA लिखा हुआ है। इसके नीचे MCMX। (1914 बाई तरफ) और MCMXIX(1919 दाई तरफ) लिखा है। सबसे ऊपर में गहरा गुम्बदनुमा कटोरा जयंतियों पर तेल जलाकर प्रकाशित करने के लिए बनाया गया था। लेकिन फिलहाल इसका प्रयोग कम हो गया है।

सैनिकों की स्मृति में यहां एक राइफल के ऊपर सैनिकों की टोपी सजाई गई हैं। इसकी दीवारों पर हजारों शहीद सैनिकों के नाम खुदे हैं। इसके आस पास हरे भरे मैदान, बच्चों का उद्यान और प्रसिद्ध बोट क्लब इसे बेहतर पिकनिक स्थल बनाते हैं। दिन के प्रकाश में भी इंडिया गेट और राष्ट्रपति भवन के बीच एक मनोहारी दृश्य दिखाई देता है।


हर वर्ष 26 जनवरी को इंडिया गेट गणतंत्र दिवस की परेड का गवाह बनता है। यहां आधुनिकतम रक्षा प्रौद्योगिकी के उन्नयन का प्रदर्शन किया जाता है। परेड भारत देश की रंगीन और विविध सांस्कृतिक विरासत की झलक भी दिखाती है। इसमें देश भर से आए हुए कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed