फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   India and Germany join forces to make healthcare services sustainable through Green AI

Delhi NCR News: ग्रीन एआई से स्वास्थ्य सेवाओं को टिकाऊ बनाने के लिए भारत-जर्मनी साथ आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
-आईआईटी दिल्ली में दो दिवसीय कार्यशाला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। आईआईटी दिल्ली में स्वास्थ्य सेवा और मानसिक स्वास्थ्य के लिए ग्रीन एआई विषय पर दो दिवसीय भारत-जर्मनी द्विपक्षीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में मानसिक स्वास्थ्य के लिए छोटे और सुरक्षित एआई मॉडल विकसित करने पर जोर दिया गया। कार्यशाला में भारत और जर्मनी के 30 से अधिक विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

कार्यशाला का आयोजन आईआईटी दिल्ली के प्रो. तनमय चक्रवर्ती और टीयू डार्मस्टाट की प्रो. इरीना गुरेविच ने किया। कार्यशाला में प्रो. इरीना गुरेविच ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए बड़े मॉडल बनाने के बजाय छोटे, निजी और डिवाइस पर ही काम करने वाले एआई मॉडल अधिक उपयोगी हो सकते हैं।
विज्ञापन


आईजीएसटीसी की निदेशक डॉ. कुसुमिता अरोड़ा ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य ग्रीन एआई, स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य जैसे साझा क्षेत्रों में भारत-जर्मनी सहयोग को आगे बढ़ाना है। आईआईटी दिल्ली के प्रो. तनमय चक्रवर्ती ने कहा कि एआई का अगला चरण केवल बड़े मॉडल बनाने का नहीं बल्कि कुशल, टिकाऊ, भरोसेमंद और सुलभ सिस्टम तैयार करने का है। कार्यशाला में भविष्य के संयुक्त शोध, नवाचार और क्षमता निर्माण के लिए रोडमैप तैयार करने की दिशा में भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यशाला के प्रमुख उद्देश्यों में भारत-जर्मनी के बीच ज्ञान का आदान-प्रदान बढ़ाना और मेडिकल इमेजिंग, क्लिनिकल डिसीजन सपोर्ट, मानसिक स्वास्थ्य और बहुभाषी स्वास्थ्य सेवाओं में एआई के नए उपयोग तलाशना शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed