{"_id":"62f60971dec4f30ea9757a99","slug":"independence-day-parking-facilities-will-not-be-available-at-delhi-metro-stations","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली मेट्रो: 14 और 15 अगस्त को पार्किंग को लेकर जारी की गई गाइडलाइन, इन बातों का रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली मेट्रो: 14 और 15 अगस्त को पार्किंग को लेकर जारी की गई गाइडलाइन, इन बातों का रखें ध्यान
Fri, 12 Aug 2022 01:39 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
एएनआई, दिल्ली।
एएनआई, दिल्ली।
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Fri, 12 Aug 2022 01:39 PM IST
सार
दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं और इसलिए सुरक्षा भी एक चुनौती है। इसी क्रम में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने पार्किग को लेकर अपनी स्थिति साफ की है। अगर आप मेट्रो में सफर करने वाले हैं तो यह जानकारी आपके लिए सहायक सिद्ध होगी।
विज्ञापन
delhi metro
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में 14 और 15 अगस्त को अगर आप मेट्रो से सफर करना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने यह निर्णय लिया है कि सभी पार्किंग सुविधाओं को बंद रखा जाएगा। इन सुविधाओं को 14 अगस्त सुबह छह बजे से 15 अगस्त को दोहपर 2 बजे के बाद दोबारा शुरु किया जाएगा। इसके साथ ही यह भी साफ कर दिया गया है कि मेट्रो की सुविधा सामान्य दिनों की तरह ही जारी रहेगी।
रोजाना लाखों लोग करते हैं सफर
दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन के लिए सबसे लोकप्रिय साधन मेट्रो है। रोजाना लाखों की संख्या में लोग मेट्रो में सफर करते हैं। दूर दराज के इलाकों में नौकरी अथवा व्यवसाय करने वाले लोग स्टेशन पर अपना वाहन पार्क कर मेट्रो से जाते हैं। इसके लिए ज्यादातर मेट्रो स्टेशन पर वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था है। कई स्टेशनों के पास ऐसी पार्किंग हैं, जिनके ऊपर से मेट्रो लाइन गुजरती है।
कई ऐसी पार्किंग हैं, जो मेट्रो स्टेशन के काफी पास है। इन पार्किंग में कोई विस्फोटक लेकर न जाए इसके लिए पुलिस ने पार्किंग मालिकों को सुरक्षा के तमाम निर्देश दिए हुए हैं। इसमें पार्किंग में वाहनों की जांच के लिए दर्पण, सीसीटीवी कैमरे और वाहनों को जांचने के लिए वर्दीधारी अटेंडेंट होना जरूरी है।