मेट्रो किराया बढ़ने पर बसों पर बढ़ा भार, रेग्यूलर यात्रियों ने बदला रुख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेट्रो का किराया बढने के बाद डीटीसी (दिल्ली परिवहन निगम) में दैनिक यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। यही वजह है कि बीते चार महीनों में पास बनवाने वालों की संख्या में 25 फीसदी से ज्यादा का इजाफा हुआ है। हालांकि, डीटीसी के औसत मुसाफिरों की संख्या में कमोवेश कोई बदलाव नहीं हुआ है।
बीते मई में मेट्रो किराया बढने के बाद डीटीसी पास की संख्या में 25 फीसदी से ज्यादा का इजाफा
दरअसल, बीते दस मई को मेट्रो का किराया बढ़ाया गया था। इसके बाद मेट्रो में रोजाना करीब 1.50 लाख यात्री कम हो गये थे। मेट्रो मुसाफिरों ने डीटीसी का रूख किया। इससे मई में डीटीसी में अप्रैल महीने की तुलना में करीब एक लाख यात्री बढ़ गये। यह इजाफा डीटीसी की सर्विस खराब होने के बावजूद हुआ। बसों की संख्या के पर्याप्त न होने व टाइम टेबल खराब होने से यात्री डीटीसी के साथ रूके नहीं। अगले ही माह जून 2017 में फिर डीटीसी यात्रियों की संख्या घटकर अप्रैल जितनी हो ही गयी। इसके बाद के महीनों का आंकड़ा कमोवेश एक सा है।
डीटीसी के औसतन यात्रियों की संख्या में बढोत्तरी न होने के बावजूद पास बनवाने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, जून में टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में गिरावट आई। मगर इस दौरान बस पास बनवाकर स्थायी तौर पर सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। डीटीसी के मुताबिक मई में 1.08 लाख लोगों ने पास बनवाए थे। हर माह इसमें इजाफा होने के साथ अगस्त में यह संख्या 1.52 लाख तक पहुंच गई है। सितंबर में ही 15 दिनों में 1 लाख से ज्यादा लोग बस पास बनवा चुके हैं।
महीना बस पास (लाख)
मई 1.08
जून 1.04
जुलाई 1.30
अगस्त 1.52
सितंबर 1 लाख 15 सितंबर तक।
-06 कैटिगरी में पास जारी होते है।
-40 बस पास सेंटर है।
-800 नॉन एसी बस का पास सभी रूट्स पर।
-1000 रूपये एसी के लिए सभी रूट्स पर।
-1160 से लेकर 1800 रुपये दिल्ली एनसीआर का बस पास।