{"_id":"6ab9275818e05b542c011489","slug":"increased-activity-to-get-names-added-to-the-draft-electoral-roll-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-156838-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए बढ़ी सक्रियता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए बढ़ी सक्रियता
विज्ञापन
रोजाना सात हजार से अधिक आवेदन, अब तक 1.34 लाख से अधिक आवेदन मिले
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम नहीं होने के बाद अब नाम जुड़वाने के लिए लोगों की सक्रियता बढ़ने लगी है। दिल्ली निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, पहले रोजाना करीब चार हजार आवेदन मिल रहे थे, लेकिन अब यह संख्या सात हजार के पार पहुंच गई है। शनिवार को 7,267 लोगों ने नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया।
31 अगस्त को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद अब तक फॉर्म-6 के जरिए 1.34 लाख से अधिक आवेदन मिल चुके हैं। निर्वाचन कार्यालय को आने वाले दिनों में आवेदनों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर विशेष कैंप भी लगाए जा रहे हैं।
एसआईआर की समयसीमा बढ़ाकर अब दावे-आपत्तियां दर्ज कराने और पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने की अंतिम तारीख 30 अक्तूबर कर दी गई है। पहले यह अवधि 30 सितंबर तक थी। दावे-आपत्तियों के निस्तारण के लिए 30 नवंबर तक का समय निर्धारित किया गया है। अंतिम मतदाता सूची चार दिसंबर को प्रकाशित होगी। पात्र लोग फॉर्म-6 के जरिए संबंधित निर्वाचन अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी, बीएलओ और निर्धारित मतदान केंद्रों पर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है।