फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Increase on the mannequin wrangling, preparing institutions to unite

पुतले पर बढ़ेगी तकरार, संस्थाओं को एकजुट करने की तैयारी

Sat, 15 Oct 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 15 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Increase on the mannequin wrangling, preparing institutions to unite
नही हुआ रावण दहन - फोटो : अमर उजाला

राजनीतिक साजिश के कारण रावण के पुतले को बगैर जलाए तोड़फोड़ कर फि कवाने की घटना की श्री सनातन धर्म महावीर दल ने कड़े शब्दों में निंदा की है और इसे धर्म के विरुद्ध करार दिया है। 

विज्ञापन


ऑल इंडिया श्री सनातन धर्म महावीर दल के प्रधान महंत स्वरूप बिहारी का कहना है कि राम मंदिर के नाम पर राजनीति करने वालों ने राम के ही कार्य में विघ्न पैदा कर सनातन परंपरा के खिलाफ  कार्य किया है। 
विज्ञापन


प्रेस को जारी बयान में महंत स्वरूप बिहारी ने इस पर रोश व्यक्त किया और कहा कि इस मुद्दे पर वे आगामी सोमवार 17 अक्तूबर को शहर की सभी संस्थाओं के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस तरह से सरकार के नुमाइंदों ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, उसके लिए जनता कभी इन्हें माफ  नहीं करेगी। 

ओछी राजनीति ने 66 वर्षों की पुरानी परंपरा को तोड़कर साबित कर दिया है कि जनता की भावनाओं से खेलकर केवल वोट ऐंठना ही इस सरकार का मकसद है।

प्रशासन के कहने पर गायब किया गया पुतला
सूत्रों के मुताबिक दशहरा मैदान में बगैर जले पड़े रावण के पुतले को जिला प्रशासन के इशारे पर वहां से हटवाकर गायब कर दिया गया। 

क्योंकि दशहरे के दिन पुतले की रखवाली में पुलिस बल लगाना पड़ा था। अगले दिन जिला प्रशासन के एक उच्चाधिकारी ने निगम अधिकारी को फोनकर पुतला हटवाने का आदेश दिया। 


प्रशासन से आदेश मिलते ही निगम अधिकारी ने जेसीबी मशीन भेजकर पुतले को तुड़वाकर गुप्त स्थान पर फिकवा दिया। इसको लेकर भी प्रशासन और नगर निगम की खूब किरकिरी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed