हवाला में फंसे सत्येंद्र जैन, केजरीवाल बोले- शुक्रवार को करूंगा खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने की बजाय दिनोंदिन बढ़ती जा रही हैं। एक के बाद विधायकों की गिरफ्तारी के बाद स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर हवाला के जरिए पैसे ट्रांसफर करने का आरोप लगा है।
इस मामले में आयकर विभाग ने सत्येंद्र जैन को 4 अक्टूबर से पहले पेश होने के लिए कहा है। जैन पर करीब 17 करोड़ रुपए ट्रांसफर करने का आरोप है।
आरोप सामने आने के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उनका खुलकर बचाव किया है। इस संबंध में केजरीवाल ने कई ट्वीट भी किए हैं। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को केजरीवाल का करीबी माना जाता है।
'विधानसभा में करूंगा बड़ा खुलासा'
एएनआई से बातचीत में सत्येंद्र जैन ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि यह कोई जांच नहीं केवल पुनर्मूल्यांकन है। मुझे यहां गवाह के रूप में बुलाया गया है।
जैन ने आगे बताया कि उन्होंने उन कंपनियों में निवेश किया है जिनका पुनर्मूल्यांकन चल रहा है। दो दिन बाद केजरीवाल विधानसभा में बड़ा खुलासा करेंगे, टीवी चैनलों में हिम्मत हो तो जरूर इसका प्रसारण करें।
वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मामले में ट्वीट कर कहा कि उन्होंने सत्येंद्र को आज सुबह बुलाया था। सभी कागजातों को देखा। वह निर्दोष हैं, उन्हें फंसाया जा रहा है। अगर वह दोषी होता तो हम खुद उसे बाहर निकाल देते। हम उसके साथ हैं।
I summoned Satinder this morning. Saw all papers. He innocent, being framed. If he were guilty, we wud have thrown him out. We stand by him
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 27, 2016
केजरीवाल ने कहा कि आप के मंत्रियों और विधायकों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं, मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, सीबीआई ने मेरे यहां छापा मारा- क्यों? यह सब एक बहुत बड़ी साजिश है। शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा में करुंगा खुलासा।
False cases against AAP MLAs n ministers, FIR against me, CBI raid on me - why? A v big conspiracy. Will expose in Del Assembly on Fri
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 27, 2016
कंपनियों से चेक प्राप्त करने का आरोप है
जैन से संबंधित चार कंपनियां इंडो मेटल इम्पैक्स, अकिंचन डेवल्पर्स प्राइवेट लिमिटेड, प्रयास इंफो सॉल्यूशन और मगलायतन प्रोजेक्ट्स आईटी विभाग की जांच के घेरे में है।
#WATCH Delhi minister Satyendar Jain says Delhi CM will make a big exposé in the Assembly in two days, dares TV channels to air it. pic.twitter.com/sPfquAmjR9
— ANI (@ANI_news) September 27, 2016