फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Including Kanpur Shatabdi trains will not run today.

आज नहीं चलेंगी कानपुर शताब्दी समेत कई ट्रेनें

Fri, 08 Jan 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 08 Jan 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Including Kanpur Shatabdi trains will not run today.
कानपुर, काठगोदाम शताब्दी, उत्कल एक्सप्रेस समेत लंबी दूरी की कई ट्रेनें शुक्रवार को नहीं चलेंगी। कोहरे के सीजन के मद्देनजर तैयार किया गया ट्रेनों को कैंसल किए जाने का रेलवे का प्लान शुक्रवार से लागू हो गया।
विज्ञापन


ऐसे में गाजियाबाद से गुजरने वाली दर्जन भर ट्रेनें शुक्रवार को निरस्त रहेंगी। रेलवे ने लंबी दूरी की इन ट्रेनों को सप्ताह में एक से तीन दिन तक कैंसल करने की प्लानिंग की है।
विज्ञापन


ऐसे में अब ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को हर दिन शेड्यूल चेक करना होगा। रेलवे का यह प्लान 29 फरवरी तक लागू रहेगा।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक 8 जनवरी से 29 फरवरी तक लागू होने वाले इस नए शेड्यूल के पहले दिन मडुवाडीह-नई दिल्ली एक्सप्रेस, नई दिल्ली-कानपुर शताब्दी (अप-डाउन), काठगोदाम शताब्दी, आनंद विहार, हटिया, दानापुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, दिल्ली-कोटद्वार गढ़वाल एक्सप्रेस, भुज-बरेली एक्सप्रेस, पुरी-हरिद्वार उत्कल एक्सप्रेस, दिल्ली-बरेली पैसेंजर रद्द रहेंगी। इनके अलावा कई ईएमयू को भी कैंसल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये ट्रेनें रहेंगी कैंसल

देहरादून-उज्जैन उज्जैनी एक्सप्रेस, सियालदह-दिल्ली एक्सप्रेस, आनंद विहार-कोलकाता एक्सप्रेस मुगलसराय से आनंद विहार के बीच निरस्त रहेगी। इसके अलावा आनंद विहार-हटिया, आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस कैंसल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed