फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   INA's first Wi-Fi hot start in Delhi.

INA हाट में शुरू होगा दिल्ली का पहला वाई-फाई

Sun, 09 Aug 2015 11:58 AM IST
सीमा शर्मा/ अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 09 Aug 2015 11:58 AM IST
विज्ञापन
INA's first Wi-Fi hot start in Delhi.

राजधानी के लोगों को फ्री वाई-फाई देने का चुनावी वादा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जल्द ही पूरा करने जा रहे हैं। दिल्ली सरकार का पहला फ्री वाई-फाई आईएनए हाट में शुरू होगा।

विज्ञापन


इसका खाका तैयार कर लिया गया है। रविवार से ट्रायल भी शुरू कर दिया जाएगा। ये सफल रहा तो अगस्त के आखिर तक सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।

दिल्ली सरकार फ्री वाई-फाई का तोहफा सबसे पहले देशी-विदेशी पर्यटकों को देना चाहती है।  ताकि, वे घूमते हुए दर्शनीय स्थलों की ऑनलाइन जानकारी लेते रहें।
विज्ञापन

दिन में एक बार ही फ्री सुविधा

INA's first Wi-Fi hot start in Delhi.

दिल्ली पर्यटन विभाग के आईएनए हाट को इस फ्री वाई-फाई के लिए चुना गया है।  इसकी सुविधा मुहैया करवाने के लिए वोडाफोन कंपनी से करार किया गया है।

उधर, मोबाइल कंपनी ने हाट में फाइबर ऑप्टिक केबल बिछा दिया है। ताकि, पर्यटकों को सही कनेक्टिविटी मिलती रहे। यहां पर एक साथ करीब सौ से अधिक पर्यटक फ्री वाई-फाई की सुविधा का प्रयोग कर सकेंगे।

फ्री वाई-फाई के लिए मोबाइल के माध्यम से मिस कॉल की जाएगी। इसके बाद सुविधा का लाभ लेने के लिए पासवर्ड आएगा।

पीतमपुरा और जनकपुरी हाट भी जुड़ेंगे

INA's first Wi-Fi hot start in Delhi.

हालांकि, हाट में एक मोबाइल धारक को एक दिन में एक ही बार फ्री वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। बीस मिनट के बाद यदि पर्यटक वाई-फाई प्रयोग करना चाहेंगे तो उन्हें उसका किराया देना होगा।

सूत्रों का कहना है कि आईएनए हाट के बाद पीतमपुरा और जनकपुरी हाट को भी फ्री वाई-फाई से जोड़ने की योजना है। इसके अलावा दिल्ली पर्यटन विभाग के अन्य प्रसिद्ध दार्शनिक स्थलों को भी जोड़ा जाएगा।

एनडीएमसी के कनॉट प्लेस, खान मार्केट व सुप्रीम कोर्ट में फ्री वाई-फाई में सामने आने वाली दिक्कतों पर भी रिसर्च की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed