{"_id":"493823c2841a7cb7e33a998a28d57483","slug":"in-trials-on-the-test-trouble-strict-education-department-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिक्षाओं में परीक्षार्थियों की परेशानी पर शिक्षा विभाग सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिक्षाओं में परीक्षार्थियों की परेशानी पर शिक्षा विभाग सख्त
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 30 Sep 2015 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा बोर्ड की सेमेस्टर परीक्षाओं के पहले ही दिन अव्यवस्थाएं भारी पड़ गई थीं। परीक्षार्थियों को भारी परेशानी का सामाना करना पड़ा था। इसको लेकर अब एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर नकल रोकने से लेकर परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। डीईओ ने पुलिस आयुक्त को भी इस सिलसिले में पत्र लिखा है।
विज्ञापन
परीक्षा के पहले ही दिन नियम कानूनों की अनदेखी की गई। कई केंद्रों पर परीक्षा 15 मिनट की देरी से शुरू हुई थी। हालांकि, दो पालियों में आयोजित परीक्षा के दौरान केवल एक ही नकलची पकड़ा गया लेकिन परीक्षा के दौरान जमकर नकल चली थी।
विज्ञापन
कई केंद्रों पर एक ही स्कूल के परीक्षार्थी और अधीक्षक नियुक्त नियुक्त कर दिए गए। हालांकि, हरियाणा बोर्ड ने इसको संज्ञान में लेते हुए केंद्र अधीक्षकों को हटाने के निर्देश भी दिए थे।
बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी रामकुमार फलसवाल ने खंड़ शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर परीक्षाओं का सुचारू और पारदर्शी आयोजन करने का निर्देश दिया।
वहीं, वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के केंद्र अधीक्षक को बदलने के निर्देश दिए। वहीं, केंद्रों पर पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने के लिए पत्र भी लिखा।