फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In the name of obscene video younger sister along with her lover blackmailed the elder

बहन ही निकली दुश्मन: प्रेमी को भेजा दीदी का अश्लील वीडियो, फिर किया ब्लैकमेल, देव ने किया दानव वाला काम

Sun, 25 Dec 2022 08:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 25 Dec 2022 08:13 PM IST
सार

आरोपी युवती ने बताया कि उसकी बड़ी बहन को उसका प्रेमी पसंद नहीं था। उसका प्रेमी सड़क पर रेहड़ी पर खाने-पीने का सामान बेचता था। यह बात उसकी बहन को पसंद नहीं थी।

विज्ञापन
In the name of obscene video younger sister along with her lover blackmailed the elder
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शाहदरा इलाके में एक युवती ने अपनी बहन को सबक सिखाने की नीयत से उसके मोबाइल से निजी (अंतरंग वीडियो) वीडियो चोरी कर ली और उसे प्रेमी को दे दिया। इसके बाद दोनों ने वसूली का खेल शुरू कर दिया। पीड़िता से 20 हजार रुपये की डिमांड की गई, लेकिन पुलिस ने दोनों की इस करतूत से जल्दी ही पर्दा उठाकर इनको गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन

आरोपी की पहचान देवराज उर्फ देव (19) और इसकी 21 वर्षीय प्रेमिका के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के पास से वारदात में इस्तेमाल दो मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद कर लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर. सत्यसुंदरम ने बताया कि शाहदरा जिला निवासी 24 वर्षीय युवती ने साइबर थाने में एक शिकायत दी थी। पीड़िता ने बताया कि एक अंजान नंबर से कॉल कर उससे 20 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। आरोपी ने व्हाट्सएप पर उसकी एक अश्लील वीडियो, जो उसके खुद के मोबाइल में थी, वह भेजी है। आरोपी रुपये न देने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। 

विज्ञापन

पीड़िता की शिकायत पर फौरन साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। एसएचओ विकास, एएसआई राखी, हवलदार दीपक और सिपाही सौरभ की टीम ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी की पहचान के प्रयास शुरू किए। 

जांच के बाद आरोपी की पहचान कर उसे शाहदरा जिले से ही दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह पीड़िता की छोटी बहन का प्रेमी है। वीडियो उसे पीड़िता की छोटी बहन ने ही उपलब्ध करवाई है। जानकारी जुटाने के बाद पुलिस की टीम ने आरोपी छोटी बहन को भी दबोच लिया।

मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती है पीड़िता
पूछताछ के दौरान आरोपी युवती ने बताया कि उसकी बड़ी बहन एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करती है। पिछले दिनों वह अपनी बहन का मोबाइल देख रही थी। उसी दौरान उसने बहन की एक अश्लील वीडियो देखी। वीडियो को उसने अपने मोबाइल पर ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद उसने यह वीडियो अपने प्रेमी को दे दी। दोनों ने पीड़िता को ब्लैकमेल कर वसूली की योजना बनाई।

बड़ी बहन तुड़वाना चाहती थी रिश्ता
आरोपी युवती ने बताया कि उसकी बड़ी बहन को उसका प्रेमी पसंद नहीं था। उसका प्रेमी सड़क पर रेहड़ी पर खाने-पीने का सामान बेचता था। यह बात उसकी बहन को पसंद नहीं थी। वह उससे दूर रहने को कहती थी। इसी वजह से उसने बहन को सबक सिखाने की नीयत ये योजना बनाई। आरोपी देवराज को भी रुपयों की जरूरत थी तो वह भी ब्लैकमेलिंग के लिए तैयार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed