Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In the Mahadev online betting case, the court has sent Saurabh Chandrakar to 2-day transit remand.

Delhi NCR News: महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में सौरभ चंद्राकर को अदालत ने 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
ओमान से प्रत्यर्पित प्रमोटर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
महादेव ऑनलाइन बुक सट्टेबाजी मामले में आरोपी प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद सोमवार को दिल्ली की एक अदालत ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को उसका दो दिन का ट्रांजिट रिमांड दे दिया है। राउज एवेन्यू कोर्ट के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश निखिल चोपड़ा ने यह आदेश पारित किया। चंद्राकर को 1 नवंबर को ओमान से भारत लाया गया था। अब उसे छत्तीसगढ़ ले जाया जाएगा।

छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी चंद्राकर महादेव ऑनलाइन बुक सट्टेबाजी मामले के प्रमुख आरोपियों में से एक हैं। जांच एजेंसियों का आरोप है कि चंद्राकर और उनके सहयोगी रवि उप्पल ने देश भर में पैनलों और शाखाओं के फ्रैंचाइजी नेटवर्क का उपयोग करते हुए विदेश से एक विशाल ऑनलाइन सट्टेबाजी सिंडिकेट बनाया और चलाया। कथित तौर पर यह सिंडिकेट खेल आयोजनों, ताश के खेलों और अन्य गतिविधियों पर सट्टेबाजी की सुविधा देता था, और इसके राजस्व को म्यूल बैंक खातों और हवाला चैनलों के माध्यम से भेजा जाता था। ओमान में उसका पता लगाए जाने के बाद, इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर रॉयल ओमान पुलिस ने चंद्राकर को हिरासत में लिया था। इसके बाद भारतीय एजेंसियों ने ओमानी अधिकारियों को औपचारिक प्रत्यर्पण प्रस्ताव सौंपे। सीबीआई ने उसका प्रत्यर्पण सुनिश्चित किया और रविवार, एक नवंबर को उसे भारत वापस ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed