{"_id":"6af9b4752c46d8c1f80c8ee0","slug":"pollution-levels-exceed-300-at-28-monitoring-stations-dwarka-records-the-most-toxic-air-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-163388-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: 28 निगरानी केंद्रों पर प्रदूषण का स्तर 300 पार, द्वारका में सबसे जहरीली हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: 28 निगरानी केंद्रों पर प्रदूषण का स्तर 300 पार, द्वारका में सबसे जहरीली हवा
विज्ञापन
तेज हवाओं से दिल्ली को मिली आंशिक राहत, 15 दिन बाद एक्यूआई 300 से नीचे, फिर भी कई इलाकों में सांस लेना मुश्किल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार चिंता बढ़ा रहा है। तेज हवाओं के चलते वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार जरूर दर्ज किया गया है, लेकिन शहर के ज्यादातर हिस्सों में प्रदूषक कणों का स्तर अब भी खतरनाक बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के 59 वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों में से 28 पर पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर 300 या इससे अधिक दर्ज किया गया। द्वारका स्थित एनएसआईटी में पीएम 10 का स्तर सर्वाधिक 364 तक पहुंच गया। इससे स्पष्ट है कि प्रदूषण की समस्या राजधानी के अलग-अलग क्षेत्रों में व्यापक रूप ले चुकी है।
हालांकि, रविवार को हवाओं की दिशा और गति में बदलाव से प्रदूषण के स्तर में कुछ गिरावट देखने को मिली। करीब एक पखवाड़े से अधिक समय बाद दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 से नीचे आया। रविवार को एक्यूआई 290 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। यह शनिवार के मुकाबले 77 अंक कम रहा। दिवाली के बाद रविवार को दिल्ली की हवा अपेक्षाकृत सबसे साफ दर्ज की गई। इसके बावजूद प्रदूषण से पूरी तरह राहत मिलने की उम्मीद कम है।
सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, द्वारका के एनएसआईटी में पीएम 10 का स्तर 364 रहा, जबकि जाफरपुर स्थित एनएसयूटी में पीएम 2.5 की रीडिंग 351 दर्ज की गई। आईआईटी दिल्ली में पीएम 10 का स्तर 350 और नरेला के एनआईएच केंद्र पर पीएम 2.5 का स्तर 348 रहा। इसके अलावा आईटीओ में 337, चांदनी चौक और कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 335-335 तथा वसुंधरा एन्क्लेव में पीएम 10 का स्तर 327 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली के इलाकों में भी हाल खराब
पूर्वी दिल्ली के इलाकों में भी प्रदूषण की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दिलशाद गार्डन स्थित इहबास केंद्र पर पीएम 2.5 का स्तर 311, आनंद विहार में पीएम 10 का स्तर 306 और विवेक विहार में पीएम 2.5 का स्तर 301 दर्ज किया गया। पटपड़गंज में यह स्तर 279 रहा। वहीं, उत्तर और पश्चिमी दिल्ली के मुंडका में 308, पंजाबी बाग में 307, बुराड़ी क्रॉसिंग में 305 और घुम्मनहेड़ा में पीएम 10 का स्तर 303 दर्ज हुआ। नेहरू नगर में भी यह आंकड़ा 300 रहा। डीटीयू और तालकटोरा गार्डन में 317-317, जेएनयू में 315 और नॉर्थ कैंपस में 311 का स्तर दर्ज किया गया। हालांकि, राजधानी के सभी इलाकों में प्रदूषण का स्तर एक जैसा नहीं रहा। कैंटोनमेंट क्षेत्र में पीएम 10 का स्तर 138 और आईएमडी लोधी रोड पर पीएम 2.5 का स्तर 225 दर्ज किया गया। इसके बावजूद बड़ी संख्या में निगरानी केंद्रों पर प्रदूषक कणों की ऊंची मौजूदगी चिंता का विषय बनी हुई है।
तेज हवाओं से मिली राहत अस्थायी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के अनुसार, रविवार को औसतन 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर हवाएं चलीं। सोमवार को उत्तर-पश्चिम दिशा से 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। मंगलवार को भी उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति करीब 12 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने की संभावना है। सीपीसीबी ने आशंका जताई है कि सोमवार शाम से दिल्ली की वायु गुणवत्ता एक बार फिर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच सकती है।