फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In the city of Panic, new cases of swine flu have emerged

स्वाइन फ्लू के नौ और संदिग्ध मरीज मिले, दहशत में लोग

Mon, 31 Jul 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 31 Jul 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
In the city of Panic, new cases of swine flu have emerged
फाइल
गाजियाबाद जनपद में लगातार स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने से शहरवासी दहशत में हैं। सोमवार को स्वाइन फ्लू के नौ और संदिग्ध मरीज सामने आए हैं। इनमें से सात मरीजों के सैंपल स्वास्थ्य विभाग को मिल गए हैं, जिन्हें जांच के लिए दिल्ली स्थित लैब भेज दिया गया है जबकि दो सैंपल अस्पताल की ओर से स्वास्थ्य विभाग को नहीं भेजे गए हैं, जिसके बारे में उन्हें फिलहाल जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन


सोमवार को एक साथ स्वाइन फ्लू के नौ संदिग्ध मरीज मिले। इसमें से तीन नोएडा, तीन गाजियाबाद और एक मरीज एटा का है जबकि दो मरीज मैक्स अस्पताल वैशाली में भर्ती कराए गए हैं। जिन सात मरीजों के सैंपल स्वास्थ्य विभाग को मिले हैं उनके रामदास (68) एटा , लक्ष्मी देवी (30) दादरी, ग्रेटर नोएडा, सीमा (37) दादरी ग्रेटर नोएडा, मीनाक्षी कोली (27) चंद्र नगर, धर्मेंद्र शर्मा (48) दादरी, ग्रेटर नोएडा, राजेंद्र शर्मा (41) संजय नगर और सुरभी मिड्ढा (24) पटेलनगर के शामिल हैं।
विज्ञापन


सीएमओ डा. एनके गुप्ता ने बताया कि सैंपल जांच के लिए दिल्ली स्थित एनसीडीसी भेजे गए हैं।  उधर, वैशाली स्थित मैक्स अस्पताल में भी दो संदिग्ध मरीज सामने आए हैं, जिनकी रिपोर्ट अभी स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिली है। संयुक्त जिला अस्पताल के डेंगू आरक्षित वार्ड में स्वाइन फ्लू के लक्षणों वाला एक मरीज भर्ती है इसके अलावा जोड़ों में दर्द और बुखार का भी एक मरीज भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वार्ड में भर्ती अभी मरीजों में डेंगू या स्वाइन फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। डासना निवासी हारून ने बताया कि उनको बुखार के साथ-साथ सर्दी-जुकाम है स्वाइन फ्लू का अंदेशा है लेकिन अभी तक सैंपल जांच के लिए नहीं लिए गए हैं।

कम रोग प्रतिरोधक क्षमता वालों को खतरा 
अभी तक स्वास्थ्य विभाग ने छह मरीजों में स्वाइन की पुष्टि की है, इनमें से एक की मौत भी हो चुकी है। डॉक्टरों ने बताया कि स्वाइन फ्लू से आमतौर पर मौत नहीं होती है, जब तक कि अगर मरीज की प्रतिरोधक क्षमता कम हो और बीमार हो तो स्वाइन फ्लू जानलेवा हो जाता है। समय पर इलाज शुरू होना बेहद जरूरी है। 


डेंगू रोकने को दवा का छिड़काव  
आम आदमी पार्टी इंदिरापुरम इकाई की ओर से मकनपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में डेंगू की रोकथाम के लिए कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया गया। इसी के  साथ स्कूल में घासों की कटाई के साथ पौधरोपण भी किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका अली जहरा नकवी, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजीव कुमार, महेश शर्मा, पूजा चौधरी, पूनम सिंह, बिट्टू त्यागी, शालू सिंह, इसरत रिजवी, गुलरेज खान, बबलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed