फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In sunped case in faridabad one more death.

सुनपेड़ मामले में पीड़ित पक्ष के अन्य व्यक्ति की मौत

Fri, 17 Oct 2014 06:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 17 Oct 2014 06:29 PM IST
विज्ञापन
In sunped case in faridabad one more death.

बल्लभगढ़ के गांव सुनपेड़ हत्या मामले में बृहस्पतिवार को पीड़ित पक्ष से एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के बाद छह अक्तूबर से पीड़ित भरतपाल सेक्टर-आठ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती था।

विज्ञापन


पीड़ित की मौत की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेज दिया। ज्ञात हो कि छह अक्तूबर को गांव सुनपेड में मोबाइल नाली में फेंकने को लेकर दो गुट देशराज और जगमाल के बीच विवाद हो गया था।
विज्ञापन


मौके पर देशराज का भतीजा जोगिंद्र भी पहुंच गया। आरोप है कि जगमाल और उसके अन्य साथियों दलबीर, बंशी, वेद प्रकाश, लाखन, सुमित, सतेन्द्र, पवन, लज्जावंती, सन्तोष ने देशराज पर समेत उसके परिजनों पर लाठी, डंडों और चाकू से हमला शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सूचना देशराज के परिजनों को मिली। जिसके बाद देशराज के परिवार से  इंद्राज उर्फ पप्पी, मोहनलाल उर्फ पप्पी, करतार, भरतपाल और लाला उर्फ नौनिहाल बचाव के लिए आए। झगड़े में इंद्रराज और मोहनलाल की उसी दिन मौत हो गई थी।

जबकि भरतपाल, करतार और लाला को गंभीर चोटें आई थी। घायलों को इलाज के लिए सेक्टर-आठ अस्पताल ले जाया गया था। सात अक्तूबर को छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।


पुलिस अनुसार भरतपाल का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया चोटें गंभीर थी। जिस कारण पीड़ित की मौत हुई है। मामले की जांच कर रहे एएसआई श्रीभगवान ने बताया कि डॉक्टरों के बयान लिए जा रहे है। पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed