{"_id":"a6ba09b5dfe88dc226573aa77c149ae8","slug":"in-sunped-case-in-faridabad-one-more-death-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनपेड़ मामले में पीड़ित पक्ष के अन्य व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनपेड़ मामले में पीड़ित पक्ष के अन्य व्यक्ति की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 17 Oct 2014 06:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्लभगढ़ के गांव सुनपेड़ हत्या मामले में बृहस्पतिवार को पीड़ित पक्ष से एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के बाद छह अक्तूबर से पीड़ित भरतपाल सेक्टर-आठ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती था।
विज्ञापन
पीड़ित की मौत की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेज दिया। ज्ञात हो कि छह अक्तूबर को गांव सुनपेड में मोबाइल नाली में फेंकने को लेकर दो गुट देशराज और जगमाल के बीच विवाद हो गया था।
विज्ञापन
मौके पर देशराज का भतीजा जोगिंद्र भी पहुंच गया। आरोप है कि जगमाल और उसके अन्य साथियों दलबीर, बंशी, वेद प्रकाश, लाखन, सुमित, सतेन्द्र, पवन, लज्जावंती, सन्तोष ने देशराज पर समेत उसके परिजनों पर लाठी, डंडों और चाकू से हमला शुरू कर दिया।
विज्ञापन
मामले की सूचना देशराज के परिजनों को मिली। जिसके बाद देशराज के परिवार से इंद्राज उर्फ पप्पी, मोहनलाल उर्फ पप्पी, करतार, भरतपाल और लाला उर्फ नौनिहाल बचाव के लिए आए। झगड़े में इंद्रराज और मोहनलाल की उसी दिन मौत हो गई थी।
जबकि भरतपाल, करतार और लाला को गंभीर चोटें आई थी। घायलों को इलाज के लिए सेक्टर-आठ अस्पताल ले जाया गया था। सात अक्तूबर को छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पुलिस अनुसार भरतपाल का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया चोटें गंभीर थी। जिस कारण पीड़ित की मौत हुई है। मामले की जांच कर रहे एएसआई श्रीभगवान ने बताया कि डॉक्टरों के बयान लिए जा रहे है। पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।