फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in Six thousand bucks bought Tomar BSc degree

छह हजार में खरीदी थी तोमर ने बीएससी की डिग्री

Sat, 20 Jun 2015 09:28 AM IST
Updated Sat, 20 Jun 2015 09:28 AM IST
विज्ञापन
in Six thousand bucks bought Tomar BSc degree

दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर ने अवध यूनिवर्सिटी की बीएससी की डिग्री मात्र छह हजार रुपये में ली थी। दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि खुद पूर्व कानून मंत्री ने ये खुलासा किया है।

विज्ञापन


जितेन्द्र तोमर जब ग्रेजुएशन नहीं कर पाया तो उसने बीएससी की फर्जी डिग्री ली थी। दिल्ली पुलिस की एक टीम ने बृहस्पतिवार को रोहिणी स्थित यूनिवर्सल कोचिंग इंस्टीट्यूट में छापेमारी की थी।
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार यूनिवर्सल इंस्टीट्यूट में काफी देर छापेमारी चली थी और वहां कागजात की छानबीन की थी। हालांकि पुलिस को यहां कोई कागजात नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई का जानकार अवध यूनिवर्सिटी में था

in Six thousand bucks bought Tomar BSc degree

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दावा किया है कि यूनिवर्सल इंस्टीट्यूट में पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर की हिस्सेदारी है। संभवत: राजधानी के कॉलेजों में पास न होने के बाद उसने फर्जी डिग्री की ओर रुख किया।


भाई आरपीएस तोमर व कुछ जानकारों ने बोला था कि उसे पढ़ने की क्या जरूरत है उसे ऐसे ही डिग्री दिला देते हैं। इसके बाद उसे अवध यूनिवर्सिटी की बीएससी की डिग्री दी गई।

हालांकि तोमर ने ये नहीं बताया कि पैसे उसने दिए थे या उसके भाई ने दिए थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इसके स्वर्गीय भाई आरपीएस तोमर का अवध यूनिवर्सिटी में जानकार था। इस जानकार के जरिये उसने बीएससी की डिग्री ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed