{"_id":"957b75dbb5c67d9a9fa742bd6e4dd25f","slug":"in-roderej-beaten-female-tv-journalist-and-coworker-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडरेज में महिला टीवी पत्रकार से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडरेज में महिला टीवी पत्रकार से मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला नई दिल्ली
Updated Thu, 16 Apr 2015 09:23 AM IST
विज्ञापन
मयूर विहार इलाके में बुधवार सुबह रेत से भरे डंपर ने महिला पत्रकार की कार को ओवरटेक करने के चक्कर में टक्कर मार दी। महिला और उसके साथी ने जब इसका विरोध किया तो डंपर चालक व एक अन्य स्कॉर्पियो कार में आए लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शाम के समय कार चालक को रवि व उसके सहयोगी को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार एक निजी टीवी चैनल में काम करने वाली चंचल (25) सुबह करीब 6:30 बजे नोएडा स्थित दफ्तर से लक्ष्मी नगर स्थित अपने घर लौट रही थी।
विज्ञापन
कार में उसके साथ एक सहयोगी दिलीप भी मौजूद था। नोएडा से दिल्ली की सीमा में दाखिल होते ही रेत से भरे एक डंपर ने चंचल की कार को ओवरटेक करने के चक्कर में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
चंचल ने इसका विरोध किया तो डंपर चालक ने फोन कर स्कॉर्पियो सवार कुछ लोगों को बुला लिया। बाद में आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट की। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। आरोपी वहां से फरार हो गए। चंचल की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार सवार को दबोच लिया गया है। मयूर विहार थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।