{"_id":"5b0d81654f1c1bb16e8b5310","slug":"in-gurugram-two-imam-fight-for-namaz-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमाज की जगह के चुनाव को लेकर भिड़े दो इमाम, जमकर चले लात-घूसे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमाज की जगह के चुनाव को लेकर भिड़े दो इमाम, जमकर चले लात-घूसे
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Updated Wed, 30 May 2018 11:43 AM IST
विज्ञापन
नमाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद की नमाज की जगह तय करने से गुस्साए करीब आधा दर्जन इमाम ने एक अन्य इमाम को मंगलवार को पीट दिया। इतना ही नहीं उसे कट्टा दिखाकर जान से मारने की भी धमकी दी। शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शीतला कॉलोनी निवासी इमाम इस्लामुद्दीन ने शिकायत में बताया कि जुमे की नमाज की जगह तय करने की सात सदस्यीय टीम में वह भी शामिल हैं। मंगलवार को वह अन्य सदस्यों के साथ ईदगाह मस्जिद राजीव चौक पर मीटिंग कर रहे थे। इस दौरान शम्मी खान, खलील, रज्जाक, मौलाना समून, मौलाना याहया, फखरूद्दीन सहित अन्य लोग ईदगाह में आए और उनसे मारपीट करने लगे। उन्होंने जुमे की नमाज के लिए जगह चयनित करने से मना किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
आरोप है कि शम्मी खान ने उन पर कट्टा तान दिया और जान से मारने की धमकी दी। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन