फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in ghaziabad 1100 year old tradition breaks, two sisiters married in inter gotra

यूपी के इस गांव में टूटी 1100 साल पुरानी परंपरा, दो बहनों की शादी बनी गवाह

Thu, 17 Nov 2016 01:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोनी
ब्यूरो/अमर उजाला, लोनी Updated Thu, 17 Nov 2016 01:09 PM IST
विज्ञापन
in ghaziabad 1100 year old tradition breaks, two sisiters married in inter gotra
wedding - फोटो : अमर उजाला

कसाना-बैसला गोत्र के बीच 1100 वर्षों से चली आ रही अंतरगोत्रीय विवाह न करने की परंपरा बुधवार को टूट गई। बुधवार को लोनी के रिस्तल गांव निवासी कसाना गोत्र के दो युवकों का विवाह घिटौरा बागपत निवासी बैसला गोत्र की युवतियों से हुआ।

विज्ञापन


एक और खास बात यह रही कि दोनों शादियां बिना दहेज के हुईं। बता दें कि अंतरगोत्रीय विवाह को लेकर 12 जून 2016 को चिरौड़ी गांव स्थित इंटर कॉलेज में गुर्जर समाज के 24 गांवों की महापंचायत बुलाई गई थी।
विज्ञापन


पंचायत में एक ही गोत्र (कसाना और बैसला) में विवाह पर रोक की 1100 साल पुरानी इस परंपरा को खत्म करने पर सर्वसम्मति से सहमति बनी थी।

in ghaziabad 1100 year old tradition breaks, two sisiters married in inter gotra
wedding - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद पंचायत के दौरान ही बागपत के घिटौरा गांव निवासी करतार सिंह ने अपनी पोतियों अंजू और मंजू की शादी लोनी रिस्तल गांव निवासी विजय कसाना के बेटों अर्जुन और अदित्य से तय कर दी थी।

इसके साथ ही दहेज न लेने और शादी में फिजूलखर्ची नहीं करने की बात तय की गई थी। बुधवार को रिस्तल गांव निवासी कसाना गोत्र के दोनों युवकों की बारात घिटौरा बागपत निवासी बैसला परिवार में पहुंची।

रीति रिवाज के साथ विवाह संपन्न हुआ और शाम को सभी बाराती रिस्तल लौट आए। शादी में बागपत के जिला पंचायत अध्यक्ष योगेश धामा, राज्यमंत्री रामकिशोर अग्रवाल ने भी शिरकत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed