फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In desire to become a hero young man became vicious thug

हीरो बनने की चाह में युवक बन गया शातिर ठग, चूरन वाले नोट बरामद

Thu, 29 Aug 2019 06:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 29 Aug 2019 06:45 AM IST
विज्ञापन
In desire to become a hero young man became vicious thug
गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

भोजपुरी फिल्मों में हीरो बनने की चाह में बिहार का एक युवक शातिर ठग बन गया। आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर चूरन के नकली नोट से ठगी करने लगा। बदरपुर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


आरोपी की पहचान पुर्णिया बिहार निवासी शाहिद उर्फ राज सिंघानिया (24) और हेमराज उर्फ सलमान (40) के रूप में हुई है। खुद एक्टिंग की ख्वाहिश पूरी नहीं होने पर आरोपी ने दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में एक्टिंग स्कूल भी खोल लिया। हेमराज एक्टिंग स्कूल में हेयर स्टाइलर है। 
विज्ञापन

आरोपी शाहिद ने हाल में भोजपुरी फिल्म में नामी डायरेक्टर के साथ एक गाना भी शूट किया है, जो अभी पर्दे पर नहीं आया है। आरोपियों से पांच लाख रुपये के चूरन वाले नोट और एक कार बरामद हुई है, जो ठगी की रकम से खरीदी गई थी। हाल ही में वह एक भोजपुरी फिल्म भी बनाने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि सेक्टर-87, फरीदाबाद निवासी मनोज कुमार साहनी (35) ने बदरपुर थाने में 3 लाख रुपये ठगी की शिकायत की थी। पीड़ित ने बताया कि वह टाइल्स के कांट्रेक्टर हैं। उसके एक परिचित राज सिंघानिया ने उसे कई बार टाइल्स का काम कराने के लिए कहा था। 

23 जून को मनोज के पास तीन लाख रुपये मजदूरों को देने के लिए रखे थे। इस दौरान उसकी मुलाकात सिब्बल सिनेमा, बदरपुर में राज सिंघानिया के अलावा हेमराज और सलमान से हुई। राज ने उससे कहा कि उसके पास छह लाख रुपये के नकली नोट हैं। यदि वह चाहे तो उसे दे सकता है। बदले में राज ने उससे तीन लाख रुपये मांगे। 

मनोज उनके झांसे में आ गया, लेकिन अचानक आरोपी रुपये देने से मना करने लगा। मनोज के जोर देने पर आरोपी रुपयों के बंडल मनोज को देकर उससे तीन लाख रुपये लेकर फरार हो गया।

मनोज ने घर जाकर जब नोटों के बंडल की जांच की तो सभी नोट चूरन वाले (चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया) निकले। आठ जून को मनोज ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों की तलाश शुरू की। इस बीच एसीपी गुर सेवक सिंह, इंस्पेक्टर विजयपाल दहिया, एसआई सुनील व अन्यों की टीम ने छानबीन की। 

आरोपी राज सिंघानिया को मंगलवार जैतपुर मोड़ से और हेमराज को मोलड़बंद एक्सटेंशन से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने अपना अपराध कुबूल कर लिया। राज ने बताया कि इससे पूर्व वह छह मामलों में शामिल रह चुका है। पुलिस सलमान की तलाश कर रही है।

राज ने खोल रखा है एक्टिंग स्कूल
शाहिद उर्फ राज सिंघानिया ग्रेजुएट है। फिलहाल वह जामिया नगर के बटला हाउस में रहता था। शाहिद ने बताया कि उसे बचपन से एक्टिंग और भोजपुरी फिल्मों में काम करने का शौक था। असफल रहने पर उसने निजामुद्दीन इलाके में अपना एक्टिंग स्कूल खोल लिया। प्रभाव जमाने के लिए उसने चार लड़कियों को अपने स्कूल में नौकरी पर रख लिया। इसके अलावा उसने एक टोयटा कोरोला कार खरीद ली। 

 
ऐसे करते थे ठगी
आरोपी पीड़ित को नकली नोट देने का झांसा देकर चूरन वाले नोट दे देते थे। शाहिद और हेमराज सौदेबाजी करते थे, जबकि इन लोगों ने सलमान को पुलिस की वर्दी दिलवाई हुई थी। कभी जरूरत पड़ती थी तो आरोपी सलमान को पुलिसकर्मी बनवाकर मौके पर बुलाते थे। पुलिस का डर दिखाकर आरोपी मौके से फरार हो जाते थे। पुलिस को आरोपियों ने बताया कि मनोज से ठगे गए रुपये में डेढ़ लाख खुद शाहिद ने रखे थे और एक लाख सलमान और 50 हजार रुपये हेमराज को दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed