{"_id":"380fd89532d23586cbf8a74a528364d2","slug":"in-court-on-monday-will-now-go-to-work-kanvd","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ के चलते अब सोमवार को ही होगा कोर्ट में काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ के चलते अब सोमवार को ही होगा कोर्ट में काम
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 23 Jul 2014 11:26 PM IST
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के चलते किए गए रूट डायवर्जन का प्रभाव अब सरकारी कामकाज पर भी पड़ता नजर आ रहा है। अधिवक्ताओं और वादकारियों की परेशानी को देखते हुए बार एसोसिएशन ने भी अगले तीन दिन कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव पास कर दिया है।
विज्ञापन
चूंकि प्रत्येक शनिवार को पहले से ही अधिवक्ता पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर हड़ताल पर रहते हैं, ऐसे में अब कचहरी में सोमवार से ही कामकाज होगा।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल पंडित ने बताया कि कांवड़ यात्रा पर पुलिस द्वारा किए गए रूट डायवर्जन के चलते अधिवक्ताओं और वादकारियों को कचहरी तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
लोगों की परेशानी को देखते हुए ही आगामी तीन दिनों तक काम न करने का निर्णय लिया गया है। उनका कहना है कि सोमवार से ही अधिवक्ता न्यायिक कार्य शुरू करेंगे।
उधर कांवड़ यात्रा के चलते सरकारी दफ्तरों में लोगों की आवाजाही कम होने से अब सन्नाटा पसरने लगा है। कांवड़ ड्यूटी के चलते वरिष्ठ अधिकारी भी अपने दफ्तरों में नहीं बैठ पा रहे हैं। नगर निगम में जलकल और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों-अधिकारियों को कांवड़ व्यवस्था में लगाया गया है।
इससे दफ्तरों में सन्नाटा पसरा है। हालांकि महापौर और नगर आयुक्त आफिसों में बैठ रहे हैं। यही हाल आरटीओ और पावर कारपोरेशन के दफ्तरों का है। कर्मचारियों ने अघोषित अवकाश मनाना शुरू कर दिया है। कलक्ट्रेट में भी ज्यादातर आफिस खाली पड़े हैं।