Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Impact of rising gold prices: Demand for silver coins increases on Dhanteras

Delhi NCR News: सोने की बढ़ी कीमतों का असर, धनतेरस पर चांदी के सिक्कों की बढ़ी मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
- सोने की ऊंची कीमतों के बीच लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और पूजा के बर्तन भी ग्राहकों को लुभा रहे
विज्ञापन

चिराग गुप्ता
पूर्वी दिल्ली। धनतेरस पर इस बार सराफा बाजार में चांदी की चमक खरीदारों को आकर्षित कर रही है। सोने की ऊंची कीमतों के बीच चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और पूजा में इस्तेमाल होने वाले बर्तन लोगों की पसंद बन रहे हैं। खासकर चांदी के सिक्कों की खरीदारी को लेकर ग्राहकों में उत्साह है। बाजार में पांच, 10, 20 और 50 ग्राम के सिक्कों के विकल्प मौजूद हैं, लेकिन इनमें 10 ग्राम के सिक्कों की मांग सबसे अधिक है। सराफा कारोबारियों का कहना है कि बजट के अनुरूप खरीदारी करने वाले ग्राहक चांदी को बेहतर विकल्प मान रहे हैं।
कारोबारियों के मुताबिक, धनतेरस और दीपावली पर चांदी के सिक्के खरीदने की परंपरा के चलते हर साल इनकी मांग बनी रहती है। इस बार भी खरीदार सोने के आभूषणों के मुकाबले चांदी के सिक्कों और पूजन सामग्री में अधिक दिलचस्पी दिखा रहे हैं। विशेष रूप से लक्ष्मी-गणेश की चांदी की मूर्तियों की खरीदारी को लेकर ग्राहकों में उत्साह है। इसके अलावा पूजा की थाली, कटोरी, गिलास और अन्य धार्मिक उपयोग की वस्तुओं की भी मांग बनी हुई है।
विज्ञापन

चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से हिचकिचा रहे ग्राहक
शाहदरा सराफा बाजार के कारोबारी राकेश गुप्ता ने बताया कि चांदी के डिनर सेट और पूजा में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों की खरीदारी आम दिनों में अपेक्षाकृत कम रहती है, लेकिन धनतेरस पर इनकी मांग बढ़ जाती है। शुभ अवसर पर चांदी की वस्तुएं खरीदने की परंपरा के कारण ग्राहक इस दिन खरीदारी को प्राथमिकता देते हैं। हालांकि, इस बार चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव का असर बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। भाव में बदलाव को देखते हुए कुछ ग्राहक खरीदारी का फैसला टाल रहे हैं। वहीं, कई ग्राहक कीमतों में और बदलाव की आशंका के बावजूद शुभ मुहूर्त में खरीदारी की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed