{"_id":"fa1f5022ed3ea674abc7be155a341bfb","slug":"im-29-men-including-3-head-name-chargesheeted","type":"story","status":"publish","title_hn":"IM के तीन आकाओं समेत 29 के खिलाफ चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IM के तीन आकाओं समेत 29 के खिलाफ चार्जशीट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 04 Apr 2014 02:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में 13 सितंबर 2008 को सीरियल धमाकों के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के तीन आकाओं यासीन, रियाज व इकबाल भटकल समेत 29 कथित आतंकियों के खिलाफ दो आरोप पत्र पेश किए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पटियाला हाउस स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश दया प्रकाश की अदालत में आरोप पत्र पेश किए। इस पर 19 अप्रैल को विचार होगा। पुलिस ने यह आरोप पत्र करोल बाग व ग्रेटर कैलाश में हुए धमाकों के मामले में पेश किया है। करोल बाग में 21 लोग मारे गए थे, जबकि ग्रेटर कैलाश के धमाकों में नौ लोग जख्मी हुए थे।
विज्ञापन
आरोप-पत्र में कहा गया है कि यासीन भटकल व उसका सहयोगी असदुल्लाह अख्तर इस साजिश में शामिल थे। इस साजिश के बाद ही सीरियल धमाकों को अंजाम दिया गया था। पुलिस का दावा है कि इन धमाकों को रियाज भटकल के इशारे पर अंजाम दिया गया जो फिलहाल पाकिस्तान में है।
विज्ञापन
पुलिस ने एक अन्य मामले की सुनवाई के दौरान बुधवार को अदालत में कहा था कि रियाज भटकल के बारे में तहसीन अख्तर व वकास समेत आईएम के कई संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ की जा रही है और उनको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।