फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Illegal liquor transported in AAP councillor vehicle linked to the MCD elections

Delhi: आप नेता की गाड़ी से लाई जा रही थी अवैध शराब, बरामद हुई रॉयल स्टैग की खेप; MCD चुनाव से जुड़ रहा मामला

Tue, 25 Nov 2025 10:24 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 25 Nov 2025 10:24 PM IST
सार

आरोपी कार चालक की पहचान पलवल निवासी साहिल गौतम के तौर पर हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार वह अनुज शर्मा का साला है। अनुज शर्मा संगम विहार के वार्ड नंबर 163 से एमसीडी उपचुनाव लड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
Illegal liquor transported in AAP councillor vehicle linked to the MCD elections
आप नेता की गाड़ी से अवैध शराब बरामद - फोटो : एएनआई

विस्तार

दक्षिण दिल्ली से आम आदमी पार्टी (आप) की निगम पार्षद की टोयटा कार से लाई जा रही भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी गई है। बताया जा रहा था हरियाणा राज्य की इस अवैध शराब को दिल्ली नगर निगम के उपचुनावों के लिए लाया गया था। कार को संगम विहार के वार्ड नंबर 163 से एमसीडी उपचुनाव लड़ रहे अनुज शर्मा का साला साहिल गौतम चला रहा था। कार से हरियाणा राज्य की रॉयल स्टैग व्हिस्की की 108 बोतलें मिलीं हैं। दक्षिण-पूर्व जिले के पुलिस उपायुक्त हेमंत तिवारी ने कार से भारी मात्रा में अवैध शराब मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुल प्रहलादपुर थाने में आचार संहिता का उल्लंघन मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुल प्रहलादपुर थाना पुलिस की टीमें 25 नवंबर की दोपहर को मेन एम.बी. रोड, ओखला मोड़ के पास रूटीन पेट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध गाड़ी को रुकने का इशारा किया। ड्राइवर ने भागने की कोशिश की, लेकिन थोड़ी देर पीछा करने के बाद उसे पकड़ लिया गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर रॉयल स्टैग व्हिस्की की 108 बोतलें मिलीं। इन बोतलों पर 'सिर्फ हरियाणा में बिक्री के लिए' का लेबल लगा हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी कार चालक की पहचान पलवल निवासी साहिल गौतम के तौर पर हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार वह अनुज शर्मा का साला है। अनुज शर्मा संगम विहार के वार्ड नंबर 163 से एमसीडी उपचुनाव लड़ रहे हैं। जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस वेरिफिकेशन से पता चला कि पकड़ी गई गाड़ी आप पार्टी की एक मौजूदा वार्ड निगम पार्षद ज्योति कोहली के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुल प्रहलादपुर पुलिस स्टेशन में कानून की उचित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। शराब की खेप का मकसद पता लगाने के लिए जांच चल रही है।

विज्ञापन

पार्षद ज्योति कोहली के नाम रजिस्टर्ड है कार
अवैध शराब लाने में इस्तेमाल की गई टोयटा कार तिगड़ी वार्ड से आम आदमी पार्टी की काउंसलर ज्योति कोहली के नाम पर रजिस्टर्ड है। वह देवली से आप के पूर्व विधायक प्रकाश जरवाल की पत्नी हैं। दूसरी तरफ भाजपा ने मांग की है कि आप नेता तुरंत दिल्ली के लोगों को सफाई दे। साथ ही उम्मीदवार अनुज शर्मा और निगम पार्षद ज्योति कोहली को पार्टी से निकाले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed