{"_id":"be21d8da1e13ea35a063f34bddc396fb","slug":"iklakh-son-meet-to-cm-praised-for-help-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इकलाख के बेटे को यूपी सरकार देगी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इकलाख के बेटे को यूपी सरकार देगी नौकरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 07 Dec 2015 01:16 PM IST
विज्ञापन
बिसाहड़ा कांड में पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री ने एक और राहत दी है। इकलाख के बेटे दानिश को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरकारी नौकरी की पेशकश की है।
विज्ञापन
पूरी तरह स्वस्थ होने पर दानिश प्रदेश में सरकारी नौकरी ज्वाइन करेगा। वहीं, रविवार को दानिश ने परिजनों के साथ लखनऊ में सीएम से मुलाकात कर सरकार की ओर से हुई मदद का आभार व्यक्त करते हुए जांच न कराने की बात कही।
विज्ञापन
लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर दानिश, उसका भाई सरताज, दादी असगरी और दानिश के बहनोई ने सपा नेता आशु मलिक की अगुवाई में अखिलेश यादव से मुलाकात की।
आशु मलिक ने बताया कि सीएम की ओर से दानिश को सरकारी नौकरी का प्रस्ताव दिया गया है। सीएम से मिलने पर दानिश ने उनका शुक्रिया अदा किया। घटना के दौरान सपा सरकार की ओर से हुई सभी तरह की मदद से संतुष्ट दानिश ने सीएम की खूब तारीफ की।
विज्ञापन
Trending Videos
परिन सीएम से कहा, नहीं चाहते जांच
दरअसल, 28 सितंबर को जारचा के बिसाहड़ा गांव में हुए उपद्रव में इकलाख की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी और उसका बेटा दानिश भीड़ के हमले में बुरी तरह घायल हो गया था।
इस घटना के बाद प्रदेश सरकार ने इकलाख के परिवार और भाइयों की आर्थिक मदद के अलावा चारों परिवार को फ्लैट भी दिए हैं।
बिसाहड़ा गांव में हुई घटना में मरने वाले इकलाख के परिवार के सदस्यों ने रविवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भेंट कर कहा कि वे इस मामले में अब आगे कोई जांच नहीं चाहते हैं।
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, परिवार के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान सरकार द्वारा परिवार को दी गई 45 लाख रुपये की आर्थिक मदद पर पूरा संतोष जताया।