{"_id":"6aede7ce5367ae6e84082076","slug":"iit-will-develop-talent-in-the-field-of-ai-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-162353-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एआई के क्षेत्र में प्रतिभाएं तैयार करेगा आईआईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एआई के क्षेत्र में प्रतिभाएं तैयार करेगा आईआईटी
विज्ञापन
एआई और शोध शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए वॉलमार्ट ग्लोबल टेक के साथ चार साल की साझेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), दिल्ली के यार्डी स्कूल ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) ने एआई और शोध को बढ़ावा देने के लिए वॉलमार्ट ग्लोबल टेक के साथ चार साल की साझेदारी की है। इसके तहत एआई मशीन लर्निंग और डेटा साइंस के क्षेत्र में शोध, शिक्षा और कुशल प्रतिभाओं को तैयार करने पर काम किया जाएगा। इस पर करीब नौ करोड़ रुपये खर्च होंगे। छात्रों को विशेष फेलोशिप भी दी जाएगी। इसके अलावा शिक्षकों के प्रशिक्षण और संकाय विकास के कार्यक्रम चलाए जाएंगे ताकि एआई की शिक्षा आईआईटी परिसर से बाहर भी पहुंच सके। संस्थान में शोध के लिए जरूरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और कुशल एआई पेशेवरों की नई पीढ़ी तैयार करने पर भी जोर रहेगा। डीन (कॉरपोरेट रिलेशंस) प्रो. जयंत जैन ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से शोध, उद्योग और समाज को बदल रहा है। ऐसे में उद्योगों के साथ साझेदारी से उन्नत शोध, नवाचार और तकनीक आधारित उद्यमिता को मजबूती मिलेगी। यार्डी स्कूल ऑफ एआई के प्रमुख प्रो. चेतन अरोड़ा ने कहा कि इस सहयोग से शोध का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा।