फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IIT to prepare professionals for AI in healthcare.

Delhi NCR News: आईआईटी पेशवरों को स्वास्थ्य सेवा में एआई के लिए करेगा तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
-30 जुलाई तक इच्छुक उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। आईआईटी दिल्ली के सतत शिक्षा कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य सेवा में एआई के दूसरे बैच की शुरुआत को लेकर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 30 जुलाई तक https://ceppay.iitd.ac.in लिंक पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में कार्यरत पेशेवरों, चिकित्सकों, स्वास्थ्य प्रशासकों और तकनीकी विशेषज्ञों को एआई के उपयोग और उसके व्यावहारिक इस्तेमाल की उन्नत जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार हुआ है।


इसमें प्रतिभागियों को स्वास्थ्य सेवाओं में एआई आधारित समाधान, डेटा एनालिटिक्स, मशीन लर्निंग, क्लीनिकल निर्णय समर्थन प्रणाली, डिजिटल हेल्थ और भविष्य की स्वास्थ्य तकनीकों से संबंधित विषयों पर विशेषज्ञों से सीखने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही प्रतिभागियों को स्वास्थ्य क्षेत्र की चुनौतियों के समाधान में एआई की भूमिका को समझने और वास्तविक परियोजनाओं के अध्ययन का मौका भी मिलेगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य क्षेत्र में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देना और पेशेवरों को डिजिटल स्वास्थ्य पारिस्थितिकी तंत्र की बदलती जरूरतों के अनुरूप कौशल प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article