फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IIT and Cisco to jointly set up an AI and cybersecurity hub

Delhi NCR News: आईआईटी और सिस्को मिलकर बनाएंगे एआई और साइबर सुरक्षा हब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
- दोनों संस्थानों ने तीन साल के लिए की साझेदारी, पीएचडी और एमटेक छात्रों के लिए अनुदान और फेलोशिप उपलब्ध कराई जाएंगी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। आईआईटी दिल्ली और वैश्विक तकनीकी कंपनी सिस्को मिलकर एआई और साइबर सुरक्षा हब बनाएंगे। दोनों संस्थानों ने तीन साल की साझेदारी की है। इसका मकसद एआई और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में शोध बढ़ाना, नए विशेषज्ञ तैयार करना और देश की डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाना है। इस दौरान दोनों संस्थान मिलकर एआई और साइबर सुरक्षा पर एक बड़ा शोध और नवाचार केंद्र विकसित करेंगे। साथ ही पीएचडी और एमटेक छात्रों के लिए अनुदान और फेलोशिप भी उपलब्ध कराई जाएंगी

साथ ही सरकार के साथ मिलकर साइबर सुरक्षा से जुड़ी नई तकनीकें और समाधान भी तैयार किए जाएंगे। आईआईटी दिल्ली के डीन कॉरपोरेट रिलेशंस प्रो. जयंत जैन ने कहा कि इस सहयोग से उद्योग और शिक्षा जगत के बीच संबंध मजबूत होंगे, शोध को बढ़ावा मिलेगा और भविष्य की जरूरतों के अनुसार कुशल युवाओं को तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


सिस्को इंडिया एवं दक्षिण एशिया की अध्यक्ष डेज़ी चिट्टिलापिल्ली ने कहा कि भारत में नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए उद्योग, शिक्षा संस्थानों और सरकार के बीच सहयोग जरूरी है। यह साझेदारी सुरक्षित तकनीक विकसित करने और नई पीढ़ी के डिजिटल विशेषज्ञ तैयार करने में मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोध और प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान

सिस्को और आईआईटी दिल्ली की टीमें नए साइबर खतरों और तकनीकी चुनौतियों पर मिलकर काम करेंगी। साथ ही साइबर सुरक्षा से जुड़े व्हाइट पेपर भी तैयार किए जाएंगे। इसके अलावा सिस्को नेटवर्किंग अकादमी के सहयोग से उद्योग, सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम और विशेष पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

हर साल होगा सिक्योरिटी एंड ट्रस्ट समिट

इस पहल के तहत हर साल सिक्योरिटी एंड ट्रस्ट समिट का आयोजन किया जाएगा। इसमें विशेषज्ञ एआई, साइबर सुरक्षा और नई तकनीकों से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे। यह हब उद्योग, सरकार और शिक्षण संस्थानों के बीच सहयोग का साझा मंच भी बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed