फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IIIT Delhi director resigns

Delhi NCR News: आईआईआईटी दिल्ली के निदेशक ने दिया इस्तीफा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
बिना कुलपति की अनुमति के विदेशी संगठनों से समझौता ज्ञापन करने का आरोप
विज्ञापन


नई दिल्ली। इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईआईआईटी) दिल्ली के निदेशक रंजन बोस ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कुलपति से विदेशी संगठनों से अनुसंधान संबंधी समझौता करने को लेकर मंजूरी नहीं ली थी। इस संबंध में उपराज्यपाल कार्यालय की ओर से उनसे जवाब मांगा गया था। उपराज्यपाल वीके सक्सेना आईआईआईटी दिल्ली के कुलपति है। किसी भी समझौता ज्ञापन से पहले कुलपति की स्वीकृति लेना अनिवार्य था। इसको लेकर पहले ही दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके थे। मगर, उसके बावजूद संस्थान ने जून 2024 से लेकर अक्तूबर 2025 तक संगठनों के साथ समझौता ज्ञापन किए। पांच दिसंबर को प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने निदेशक को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा कि समझौतों पर हस्ताक्षर करने से पहले सहमति क्यों नहीं ली गई। जबकि ऐसे मामलों में विशेषकर डेटा सुरक्षा के संबंध में सावधानी और उचित सतर्कता बरतना महत्वपूर्ण है। इस नोटिस के जवाब में आईआईआईटी दिल्ली की ओर से यह पक्ष रखा गया कि आंतरिक चूक के कारण मंजूरी प्राप्त करने में विफल रहे। वहीं, सूत्र ने बताया कि संस्थान के कुछ प्रोफेसर पर भी बिना अनुमति के विदेश यात्रा के मामले को लेकर पड़ताल चल रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed