{"_id":"6655e9610d78dadc7f0e0a5a","slug":"ignou-will-also-conduct-skill-development-courses-from-july-session-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-49770-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: इग्नू जुलाई सत्र से कौशल\nविकास कोर्स भी करवाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: इग्नू जुलाई सत्र से कौशल विकास कोर्स भी करवाएगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैशन डिजाइनिंग में छह महीने का सर्टिफिकेट कोर्स, 12वीं पास होनी जरूरी
हिंदी और अंग्रेजी भाषा में पढ़ाई, दो साल तक कोर्स पूरा करने का मौका
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी अब छात्रों को रोजगार से जोड़ने के लिए कौशल विकास कोर्स भी करवाएगी। दुनिया की सबसे बड़ी ओपन यूनिवर्सिटी इग्नू आगामी शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तहत जुलाई सत्र से फैशन डिजाइनिंग (सीएफडीई) में सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने जा रही है। इसमें छात्र को डिजिटल प्रौद्योगिकी व पैटर्न बनाने में दक्ष करने के अलावा सिलाई तकनीक का ज्ञान और समझ विकसित करवाया जाएगा। दरअसल, सरकार ने वर्ष 2024 -25 में कपड़ा उद्योग में अतिरिक्त साढ़े तीन करोड़ नौकरियां तैयार करने की योजना बनाई है। इसी के तहत युवाओं को इस क्षेत्र में तैयार किया जा रहा है।
इग्नू के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्कूल ऑफ वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग आगामी जुलाई सत्र से फैशन डिजाइनिंग में सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने जा रहा है। इस कोर्स के माध्यम से छात्रों को परिधान उद्योग में रोजगार के लिए तैयार करना है। इस कोर्स में दाखिले के लिए 12वीं पास होना जरूरी है। कोर्स का माध्यम हिंदी और अंग्रेजी रहेगा। छह महीने के इस कोर्स को दो साल में पूरा करना अनिवार्य रहेगा।
-- -
साढ़े तीन करोड़ अतिरिक्त नौकरियां संभव
कपड़ा उद्योग में इस साल करीब साढ़े तीन करोड़ अतिरिक्त नौकरियां आने की संभावना है। क्योंकि केंद्र सरकार ने वर्ष 2024-25 तक 30 हजार अमेरिकी कपड़ा निर्यात हासिल करने का लक्ष्य बनाया है। इस प्रकार कपड़ा उद्योग के क्षेत्र में रोजगार की नई राह भी खुलेंगी। भारतीय परिधान उद्योग में साढ़े चार करोड़ से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और करीब छह करोड़ लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्रदान करता है। इसके अलावा कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियां भी भारतीय वस्त्र डिजाइन को तवज्जो दे रही हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -
अपना बिजनेस शुरू करने में मदद:
इस कोर्स के माध्यम से छात्रों को भारत और दुनियाभर के फैशन, उद्योग और डिजाइन के बारे में जानने का मौका मिलेगा। इसके अलावा डिजिटल प्रौद्योगिकी, पैटर्न बनाने, सिलाई तकनीक का ज्ञान और समझ विकसित की जाएगी। इस कोर्स के माध्यम से छात्रों को रोजगार लेने से अधिक रोजगार देने के लायक तैयार करना है। जो युवा खुदरा या निर्यात क्षेत्रों में सहायक डिजाइनर के रूप में अपना करियर बनाने की इच्छा रखते हैं, या उद्यमी बनना चाहते हैं, वे इस कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।
II