फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   If you are found to make capital dirty, case against you

राजधानी को किया गंदा तो हो जाएगा केस

Fri, 28 Nov 2014 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 28 Nov 2014 11:10 PM IST
विज्ञापन
If you are found to make capital dirty, case against you

सार्वजनिक स्थान पर बैनर या पोस्टर लगाकर राजधानी को बदरंग किया तो खैर नहीं। यह कहना है पुलिस अधिकारियों का। पुलिस ने हाल ही में ऐसे 841 लोगों के खिलाफ ‘देहली प्रिवेंशन डिफेसमेंट ऑफ प्रॉपर्टी’ एक्ट 2007 के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


एक्ट के तहत राजधानी को गंदा करने वाले लोगों को छह माह की जेल या एक हजार से अधिक का जुर्माना या दोनों ही देना होगा। पुलिस अधिकारियों की मानें तो विधानसभा भंग होने के बाद पोस्टरबाजी को देखते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि विधानसभा भंग होने के बाद राजधानी में पोस्टरबाजी और बैनर लगाने की होड़ लगी हुई है। जगह-जगह सार्वजनिक स्थानों पर नेताओं और अन्य लोगों पोस्टर लगे हुए हैं। कई जगहों पर तो ट्रैफिक सिग्नल या दिशा संबंधी बोर्ड को इन पोस्टरों से ढक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में सभी पुलिसकर्मियों को एक्ट के तहत हिदायत दी गई है कि किसी को अगर इस तरह कोई मामला दिखे तो वह खुद इसको संज्ञान में लेते हुए उसकी फोटो खींचकर थाने में रपट लिख सकता है। एक्ट के तहत पोस्टर लगवाने वाले या जिनके उसमें नाम हैं उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो सकता है। हालांकि यह अपराध जमानती है, लेकिन इसमें छह माह की सजा और जुर्माने का प्रावधान है। पुलिस प्रवक्ता राजन भगत ने बताया कि पुलिस साल भर इस तरह के मामले दर्ज करती रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed