हरियाणा से पानी बंद हुआ तो दिल्ली में मच जाएगा हाहाकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी के मामले में राजधानी पूरी तरह पड़ोसी राज्यों पर निर्भर है। उसके पास एक एमजीडी पानी का स्रोत नहीं है। तमाम जल शोधक संयंत्रों में उत्तर प्रदेश और हरियाणा से मिलने वाले कच्चे पानी को साफ करके लोगों के घरों में पहुंचाया जाता है।
एसवाईएल विवाद में पंजाब के किसानों की पैरवी करने पर केजरीवाल को हरियाणा से पानी मिलना बंद हो जाए तो करीब 75 प्रतिशत राजधानी निवासी पानी के लिए तरस जाएंगे। क्योंकि, दिल्ली को करीब 75 प्रतिशत कच्चा पानी हरियाणा से ही मिलता है।
जाटों के आंदोलन में ऐसी ही स्थिति फिलहाल में बन गई थी। यह पानी उसे यमुना नदी और मुनक नहर के माध्यम से प्राप्त होता है, जबकि 25 प्रतिशत पानी गंग नहर के तहत उत्तराखंड देता है।
दिल्ली के प्लांट और उनसे संभावित जल व्यवस्था
प्लांट उत्पादन क्षमता पानी के स्रोत
सोनिया विहार 25 एमजीडी गंग नहर
वजीराबाद 120 एमजीडी यमुना नदी
हैदरपुर 1 100 एमजीडी मुनक नहर
हैदरपुर 2 110 एमजीडी मुनक नहर
चंद्रावल 105 एमजीडी यमुना नदी
भगीरथी 95 एमजीडी गंग नहर
द्वारका 40 एमजीडी मुनक नहर
नांगलोई 40 एमजीडी मुनक नहर
ओखला 20 एमजीडी मुनक नहर
बवाना 15 एमजीडी मुनक नहर