जब भौंकते थे कुत्ते तो गुस्से में देता था मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी का कहना है कि कुत्ते बहुत ज्यादा भौंकते थे, इसलिए उसने उनको मार डाला। बताया जा रहा है कि वह दो कुत्तों की हत्या पहले भी कर चुका है।
पुलिस के मुताबिक तीन कुत्तों की जान लेने का मामला एक सप्ताह पहले उस समय सामने आया था कि जब बी-ब्लॉक, वसंत कुंज निवासी एक 36 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि पार्क में उसके घर के पास तीन मरे हुए कुत्ते पड़े थे।
कुत्तों के खाने-पीने का भी करता था विरोध
वह और पड़ोसी कुत्तों को खाना-पीना देते थे। मोहल्ले में रहने वाला रणवीर कुत्तों को खाना पीना देने का अक्सर विरोध करता था। उसे संदेह है कि कुत्तों की जान रणवीर ने ली है।
वसंत पुलिस ने मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू की। पुलिस ने मसूदपुर स्थित जानवरों के अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद रणवीर को गिरफ्तार कर लिया।
रणवीर पार्ट टाइम स्वीपर है। उसका कहना है कि कुत्ते बहुत ज्यादा भौंकते थे। वसंतकुंज इलाके का मामला पहले भी दो कुत्तों को मार चुका है।