फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   If so, be careful who you buy the bike on OLX

अगर आप ओएलएक्स पर बाइक खरीदने वाले हैं तो हो जाएं सावधान

Sun, 08 Jan 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 08 Jan 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
If so, be careful who you buy the bike on OLX
file photo - फोटो : अमर उजाला

अगर आप ओएलएक्स से बाइक खरीदना चाह रहे हैं तो सावधान हो जाएं। पश्चिमी जिला पुलिस ने एक ऐसे गैंग के तीन बदमाशों को दबोचा है जो बाइक चोरी करने के बाद ओएलएक्स पर बेच देते थे। बाकायदा बाइक की नकली आरसी (रजिस्टर्ड सर्टिफिकेट) तैयार कर वारदात को अंजाम देते थे।

विज्ञापन



आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी मनोज चौधरी (22), महेंद्र सिंह (25) और गांव कैली, दौराला, मेरठ निवासी अरशद (36) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की 10 बाइकें, नकली आरसी व आधार कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन



पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि 3 जनवरी को विशाल सिनेमा, राजौरी गार्डन के पास पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान चोरी की बाइक पर मनोज चौधरी और महेंद्र सिंह नामक दो युवकों को दबोचा गया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने बरामद बाइक को नांगलोई इलाके से चोरी की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपियों ने खुलासा किया कि वाहन चोरी करने के बाद मेरठ के रहने वाले अरशद की मदद से चार से पांच हजार रुपये में ठिकाने लगा देते थे। इसके अलावा ज्यादातर वाहनों को चोरी करने के बाद उनकी नकली आरसी तैयार कर ओएलएक्स पर बेच देते थे। पांच बाइक मनोज व महेंद्र सिंह के पास से जबकि पांच बाइकें अरशद की निशानदेही पर बरामद हुई हैं। पुलिस तीनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed