कार्यक्रम में अगर नहीं हुआ डीएनडी फ्री तो लगेगा भीषण जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्ट ऑफ लिविंग के कार्यक्रम के लिए अगर डीएनडी फ्री नहीं हुआ तो दिल्ली, पूर्वी दिल्ली व नोएडा में ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह चरमरा सकती है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कार्यक्रम के आयोजकों को डीएनडी को टोल फ्री करने के लिए कहा है। दूसरी तरफ दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि आयोजकों ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सामने गलत आंकड़े पेश किए हैं।
इस कारण दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विश्व सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आयोजकों को कहा है कि कार्यक्रम के चलते लगने वाले जाम से बचने के लिए डीएनडी टोल फ्री होना जरूरी है।
आयोजक डीएनडी को टोल फ्री करवाए। ट्रैफिक पुलिस अधिकारी का कहना है कि डीएनडी को टोल फ्री करवाने के लिए आयोजकों ने कोई कदम नहीं आए हैं। कोई व्यवस्था ठीक से नहीं की गई है। इस वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आयोजकों ने अनुमति के लिए ट्रैफिक पुलिस से शुरू में कहा था कि वह करीब 15 हजार कार और 900 बसों के लिए पार्किंग उपलब्ध करवाएंगे।
आयोजकों ने लोग सड़क पर न आए इसके लिए भी कोई इंतजाम नहीं किए हैं
अब आयोजक कह रहे है कि वह सिर्फ तीन हजार कार और 300 बसों के लिए ही पार्किंग उपलब्ध करवा सकते हैं। नोएडा लिंक रोड पर पार्किंग बनाई जाएगी। ट्रैफिक पुलिस का ये भी कहना है कि आयोजकों ने लोग सड़क पर न आए इसके लिए भी कोई इंतजाम नहीं किए हैं।
इसके अलावा गाड़ियों की मूवमेंट व पार्किंग राइडर आदि की भी व्यवस्था नहीं की गई है। पार्किंग वाली जगह से शटल सेवा का भी इंतजाम नहीं किया गया है। इस व्यवस्थाओं के नहीं होने के बावजूद कार्यक्रम में मुफ्त प्रवेश रखा गया है।
स कारण भारी संख्या में लोगों के आने से बड़े स्तर पर अव्यवस्था फैल सकती है। ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन सभी अव्यवस्थाओं को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार शाम तक कार्यक्रम के आयोजकों को कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी थी।