{"_id":"5c8be54abdec2214422fa330","slug":"if-ignoring-the-rules-older-post-have-to-be-removed-from-social-site","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमों की अनदेखी पर सोशल साइट से हटाने होंगे पुराने पोस्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमों की अनदेखी पर सोशल साइट से हटाने होंगे पुराने पोस्ट
Fri, 15 Mar 2019 11:17 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Fri, 15 Mar 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद सोशल मीडिया पर किसी भी तरह नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई की जाएगी। प्रावधानों के मुताबिक पोस्ट चाहे कितना भी पुराना क्यों न हो, अगर नियमों की अनदेखी होती है तो तत्काल उसे हटाना होगा। सीईसी के अधिकारियों ने तमाम सोशल साइट्स के पोस्ट को ई-पोस्टर का नाम देते हुए कहा कि जिस तरह आचार संहिता लागू होने पर पोस्टर हटा दिए जाते हैं, ठीक उसी तर्ज पर पोस्ट को भी तत्काल हटाने के आदेश हैं।
विज्ञापन
ई विजिल पर मिली 79 शिकायतें
ई विजिल के तहत सीईओ को शुक्रवार सुबह 10 बजे तक 79 शिकायतें मिल चुकी हैं। शुरुआती जांच के बाद 35 मामलों पर कार्रवाई की जा चुकी है। ई विजिल ऐप पर मिलने वाली शिकायतों पर 100 मिनट के अंदर कार्रवाई की जाती है। इनमें अधिकतर पोस्टर, बैनर और होर्डिंग से संबंधित हैं जबकि कई ऐसी शिकायतें हैं, जिन्हें कार्रवाई के लायक नहीं समझा गया। ऐप पर मिलने वाली शिकायतों में पंखे, जूते के फोटोग्राफ भी लोग भेज रहे हैं। इसके साथ ही कई ऐसी शिकायतें भी मिली हैं, जिन्हें अनुचित समझते हुए खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन
फेसबुक से भाजपा विधायक ने हटाया पोस्ट
भाजपा विधायक ओपी शर्मा ने फेसबुक पर विंग कमांडर अभिनंदन और भाजपा के नेताओं के साथ की फोटो पोस्ट करने के मामले की शिकायत के बाद पोस्ट हटा दी है। विधायक ने सीईओ को आश्वासन दिया है कि आगे ऐसी कोई पुनरावृत्ति न हो इसका पूरा ध्यान रखेंगे।
विज्ञापन