फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   If friendship with his minor sister killed him

नाबालिग बहन से दोस्ती पर था एतराज तो मार दिया उसे

Tue, 27 Oct 2015 10:40 PM IST
Updated Tue, 27 Oct 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
If friendship with his minor sister killed him

उत्तम नगर इलाके में सोमवार दोपहर एक भाई ने नाबालिग बहन से दोस्ती के शक में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार विजय (19) परिवार के साथ हस्तसाल इलाके में रहता था। सोमवार दोपहर वह अपने घर आ रहा था, इसी दौरान एक युवक ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर उसे जख्मी कर दिया।
विज्ञापन


विजय किसी तरह से भागता हुआ अपने घर आया और गेट पर गिर गया। उसके शरीर पर आधा दर्जन चाकू के निशान थे। परिवार के लोगों ने उसे जख्मी हालत में चानन देवी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की बहन से था उसका मिलना-जुलना

If friendship with his minor sister killed him

विजय के भाई जीतेंद्र ने पड़ोस की गली में रहने वाले एक युवक पर विजय की हत्या करने का आरोप लगाया। जीतेंद्र ने पुलिस को बताया कि विजय का युवक की बहन से मिलना जुलना था।


यह बात आरोपी को पसंद नहीं थी। जिसकी वजह से दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। डेढ़ माह पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। मामला थाने तक पहुंचा था, लेकिन पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया।

उत्तम नगर थाना पुलिस ने जीतेंद्र की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्र्ज कर लिया। पुलिस ने सोमवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पहले तो उसने अपनी बहन को समझाया

If friendship with his minor sister killed him

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि विजय अक्सर उसकी बहन से मिलता था।


पहले तो उसने अपनी बहन को समझाया। इसके बावजूद विजय उससे मिलने आता था। बाद में उसने विजय को भी समझाया, लेकिन उस पर इसका असर नहीं हुआ।

जिससे परेशान होकर उसने हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed