केजरीवाल से मिलने वाले IDBI के अधिकारियों से आईबी ने की पूछताछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजरीवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'आईडीबीआई के कुछ अधिकारियों ने शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर मुझसे मुलाकात की। उनसे बाद में आईबी के त्यागी नाम के एक अधिकारी ने पूछताछ की कि मुझसे उनकी क्या चर्चा हुई।'
Some IDBI officials met me today abt their demands. They were later grilled by an IB officer named Tyagi abt what was discussed wid me.
विज्ञापन विज्ञापन— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 1, 2016
केजरीवाल ने लिखा पीएम को पत्र
आईडीबीआई बैंक अधिकारियों की मांग को लेकर आज सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर बैंक के निजीकरण को रोकने की मांग की है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (आईडीबीआई) के निजीकरण का विरोध किया है। केजरीवाल का मानना है कि केंद्र सरकार को इसे पब्लिक सेक्टर में ही रहने देना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को दिल्ली सचिवालय में आईडीबीआई ऑफिसर्स एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वह इस बारे में प्रधानमंत्री को एक चिट्ठी लिखेंगे इसी वजह से आज उन्होंने पीएम को चिट्ठी भी लिखी।
अरविंद केजरीवाल ने बैंक प्रतिनिधियों से कहा कि चिट्ठी में वह इस बात पर जोर देंगे कि केंद्र सरकार आईडीबीआई के निजीकरण के प्रस्ताव को वापस ले, जिससे देशभर के बीस हजार अधिकारियों पर बुरा असर पड़ने वाला है।
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधियों ने बताया कि केंद्रीय वित्त ने अपने बजट भाषण में कहा है कि आईडीबीआई में न्यूनतम 51 फीसदी का शेयर रखने की सरकार की कोई बाध्यता नहीं है। बता दें कि केंद्र सरकार की इस घोषणा के खिलाफ चार दिनों तक आईडीबीआई अधिकारियों ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था।
Del CM @arvindkejriwal writes to PM @narendramodi requests that I.D.B.I shouldn't be privatized (1/2) @ibnlive pic.twitter.com/MBsMExmTh2
— Rupashree Nanda (@rupashreenanda) April 2, 2016