फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ice cream seller stabbed to death near India Gate

Delhi Murder: इंडिया गेट के पास आइसक्रीम विक्रेता को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 25 Apr 2024 09:30 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 25 Apr 2024 09:30 AM IST
सार

जांच में सामने आया है कि 16 वर्पीय नाबालिग लड़की ने अपने नए दोस्त से आइसक्रीम वेंडर प्रभात की हत्या करवाई। उसे पांच से ज्यादा चाकू मारे गए थे। प्रभात का नाबालिग लड़की के साथ प्रेम संबंध थे।

विज्ञापन
Ice cream seller stabbed to death near India Gate
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : एएनआई

विस्तार

इंडिया गेट पर बुधवार रात एक आइसक्रीम वेंडर प्रभात की चाकू से सरेआम हत्या कर दी गई। हत्या 16 वर्पीय नाबालिग लड़की ने अपने नए दोस्त से करवाई थी। दोनों हत्या की साजिश करीब एक महीने से रच रहे थे। किशोरी को लगा कि नए दोस्त अजय उर्फ आकाश के पास पैसा है और वह आराम से रह सकती है, जबकि प्रभात पैसे वाला नहीं था। छुटकारा पाने के लिए पुराने दोस्त की हत्या करवा दी। पुलिस ने अजय व नाबालिग लड़की को पकड़ लिया है। हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार महला ने बताया कि कर्तव्य पथ पुलिस स्टेशन को बुधवार रात करीब 9.02 बजे इंडिया गेट के पास झगड़े की सूचना मिली थी। थानाध्यक्ष जितेंदर कुमार टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्हें मौके पर डी-540 गली नंबर-5 रतिया मार्ग, संगम विहार, नई दिल्ली निवासी प्रभात पुत्र सुल्तान सिंह घायलावस्था में मिला। उसे पांच से ज्यादा चाकू मारे गए थे। थानाध्यक्ष जितेंदर ने प्रभात को इलाज के लिए लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में पता लगा कि प्रभात सी-हेक्सागन इंडिया गेट पर आइसक्रीम बेचता था। मामला दर्जकर एसीपी तुगलक रोड वीरेंदर जैन की देखरेख में थानाध्यक्ष जितेंदर, तुगलक रोड थानाध्यक्ष प्रदीप रावत और स्पेशल स्टाफ प्रभारी संजय कुमार गुप्ता की टीम ने जांच शुरू की।
विज्ञापन


हत्या का ऐसा हुआ खुलासा
पुलिस ने मृतक के परिवार के सदस्यों से विस्तार से पूछताछ की। पूछताछ में ये बात सामने आई कि प्रभात का एक नाबालिग लड़की के साथ प्रेम संबंध थे। पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। जांच में ये भी पता चला कि नाबालिग लड़की की हाल ही में ग्राम भैसहां गोंडा, यूपी निवासी अजय उर्फ आकाश पुत्र हरदयाल से दोस्ती हुई थी। इसके बाद पुलिस ने अजय व लड़की को पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से मृतक का फोन बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोंडा का रहने वाला है अजय
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी भैसहां गोंडा यूपी गोंडा यूपी निवासी अजय उर्फ आकाश पुत्र हरदयाल सरकारी स्कूल से 10वीं फेल है। वर्तमान में वह गांव शाहपुरा सेक्टर-128 नोएडा, यूपी में मलिक टेंट हाउस में मजदूर और ड्राइवर के रूप में काम कर रहा था।


इंडिया गेट पर मच गई थी अफरातफरी
इंडिया गेट पर हत्या की वारदात करीब नौ बजे हुई थी। इस समय इंडिया गेट पर काफी लोग थे। जब अजय ने प्रभात पर चाकू से वार करना शुरू किया तो वहां अफरातफरी मच गई। कुछ ही देर में लॉन खाली हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed