{"_id":"7ac1926febca98447b0e334f4696f62f","slug":"ias-sk-shrivastava-can-become-the-chief-secretary-of-delhi-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौन बनेगा दिल्ली सरकार का मुख्य सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौन बनेगा दिल्ली सरकार का मुख्य सचिव
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 04 Jan 2014 09:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनन के बाद अब सरकार के मुख्य सचिव की खोज भी शुरू हो चुकी है। इसके लिए कई अफसरों के नाम चर्चा में हैं लेकिन इनमें भी एक व्यक्ति सबसे खास है। क्योंकि उनके नाम की सिफारिश खुद सीएम केजरीवाल ने की है।
विज्ञापन
1980 बैच के आईएएस अधिकारी एसके श्रीवास्तव, डीएम स्पोलिया की जगह दिल्ली सरकार के नए मुख्य सचिव बन सकते हैं।
सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर श्रीवास्तव को नया गृह सचिव नियुक्त करने का अनुरोध किया था। गृह मंत्रालय ने सरकार को पहले ही संकेत दिया है कि मुख्यमंत्री के अनुरोध पर ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
वर्तमान में एसके श्रीवास्तव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव व वित्तीय सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं।